Dhurandhar 2 Advance Booking: साल की सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक 'धुरंधर 2' ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी धमक दिखा दी है। ये फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लेकिन उससे एक दिन पहले, यानी 18 मार्च को इसके पेड प्रीव्यू शो रखे गए हैं और फिलहाल इसकी जबरदस्त एडवांस बुकिंग जारी है। फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़े जिस तेजी से बढ़ रहे हैं, उसे देखकर ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह फिल्म ओपनिंग डे पर कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त कर सकती है।
पेड़ प्रीव्यू कलेक्शन
'धुरंधर 2' या 'धुरंधर द रिवेंज' के लिए पूरे देश में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। हर घंटे फिल्म के टिकट बिक रहे हैं, जिसके चलते इसने रिलीज से पहले ही तगड़ा कलेक्शन कर लिया। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक 13 मार्च को सुबह 10 बजे तक की ताजा बुकिंग के मुताबिक, फ़िल्म ने पूरे भारत में प्रीमियर प्री-सेल्स से अब तक 9 हजार 103 शोज के लिए 4 लाख 77 हजार 981 टिकटो की प्री सेल हुई है।
ऐतिहासिक ओपनिंग की तैयारी
वहीं, पूरे देश में हुई प्री सेल से अब तक 'धुरंधर 2' ने बिना ब्लॉक सीटों के 24.46 करोड़ का कलेक्शन किया है। जबकि ब्लॉक सीटों के साथ कलेक्शन 29.4 करोड़ पहुंच चुका है. इसी के साख फिल्म की ऐतिहासिक ओपनिंग की ज़मीन तैयार हो गई है।
टूट सकता है 'OG' का रिकॉर्ड
आपको बता दें कि धुरंधर 2 जल्द ही भारत में प्रीमियर से 30 करोड़ से ज़्यादा कमाने वाली पहली भारतीय फ़िल्म बनने जा रही है। अभी ये रिकॉर्ड पवन कल्याण की फ़िल्म 'OG' के नाम है, जिसने प्रीमियर से लगभग 25 करोड़ की कमाई की थी। धुरंधर 2' इस रिकॉर्ड को तोड़ने से इंचभर दूर है।
फैंस के बीच भारी उत्साह
फिल्म के ट्रेलर और गानों ने पहले ही सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है। 'धुरंधर' के पहले पार्ट की सफलता के बाद, दर्शक इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म की स्टारकास्ट और हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन्स ने फैंस की उम्मीदों को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। बता दें, दूसरे पार्ट में भारतीय जासूस हमज़ा की कहानी बताता है, जिसे जसकीरत सिंह रंगी के नाम से भी जाना जाता है और जिसका किरदार रणवीर सिंह ने निभाया है।