Dhurandhar 2 Advance Booking: बॉलीवुड के 'पावरहाउस' रणवीर सिंह और निर्देशक आदित्य धर की जोड़ी ने सिनेमा जगत में वो हलचल मचा दी है, जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की थी। उनकी आने वाली फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर एक ऐसी सुनामी लेकर आई है। धुरंधर 2 ओपनिंग के लगभग हर बड़े रिकॉर्ड को चैलेंज करने की तैयारी में है।
दिसंबर में आया था पहला पार्ट
आपको बता दें कि पिछले साल दिसंबर में धुरंधर का पहला पार्ट आया था। अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा। लेकिन उससे पहले 18 मार्च को पेड प्रीव्यू शो रखा गया है। जिसके लिए फिल्म ने जबरदस्त कमाई की। सैकनिल्क के अनुसार, बुधवार के प्रीव्यू शोज के लिए ही ऑलमोस्ट 10 लाख टिकट बुक हो चुके हैं। इस बुकिंग से 'धुरंधर 2' ने करीब 43 करोड़ रुपये का एडवांस ग्रॉस कलेक्शन किया है, जो ब्लॉक सीट्स के साथ 48 करोड़ हो जाता है।
160 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग कर ली
आपको बता दें कि 19 तारीख को फर्स्ट डे के लिए धुरंधर 2 के करीब 7 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। इससे 30 करोड़ एडवांस ग्रॉस कलेक्शन हुआ है, जो ब्लॉक सीट्स जोड़ने पर करीब 40 करोड़ हो जाता है। ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज से पहले ही दुनिया भर में करीब 160 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग कर ली है।
यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut: नोरा फतेही के नए गाने पर मचा बवाल; कंगना रनौत का फुटा गुस्सा, कहा- सारी हदें पार
तोड़ सकती है रिकॉर्ड
यह आंकड़ा किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए अब तक का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक नंबर है। फिल्म की टिकटों की मांग का आलम यह है कि मेट्रो शहरों में कई शोज हाउसफुल हो चुके हैं।
उम्मीद की जा रही है पहले दिन फिल्म 200 करोड़ से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर सकती है।
साउथ के नाम है रिकॉर्ड
बता दें कि इंडिया में सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्मों में साउथ का दबदबा रहा है। जिसमें सबसे पहले नंबर पर पुष्पा 2 है, जिसने 294 करोड़ का कलेक्शन किया था, दूसरे नंबर पर आरआरआर है, जिससे 223 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं तीसरे नंबर पर बाहुबली 2 है, जिसने 217 करोड़ का कलेक्शन किया था।