Dhurandhar 2 Box Office: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया है। 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। भारत में 1,000 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन पार कर चुकी है। लेकिन अब तीसरे हफ्ते में इसकी कमाई धीमी हो गई है। हालांकि, फिल्म की कुल कमाई अब भी काफी अच्छी है। आइए जानते हैं कि 22वें दिन यानी चौथे गुरुवार को इस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है?
22वें दिन की इतनी कमाई
आपको बता दें कि आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद से ही इस फिल्म ने शानदार परफॉर्म किया। इस फिल्म ने पहले हफ्ते 674.17 करोड़ कमाए थे। दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई 263.65 करोड़ रही। वहीं तीसरे हफ्ते में 110.60 करोड़ रुपये कमाए। इसके बाद सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म रिलीज के 22वें दिन 7.15 करोड़ रुपये कमाए। वहीं फिल्म का भारत में 22 दिनों का कुल नेट कलेक्शन अब 1048.42 करोड़ रुपये हो गया है।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन
फिल्म ने वैश्विक स्तर पर भी शानदार कमाई की है:
भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन: ₹1,255.23 करोड़
ओवरसीज (विदेशों में) कमाई: लगभग ₹410 करोड़
कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन: ₹1,665.23 करोड़
यह भी पढ़ें; Raghav Chadha Post: 'धुरंधर 2' के 'चौधरी असलम' पर फिदा हुए राघव चड्ढा, घर बुलाकर किया भव्य स्वागत
टॉप 10 ग्लोबल फिल्मों का हिस्सा
फिल्म ने भारत में नेट ₹1,000 करोड़ से अधिक की कमाई कर शाहरुख खान की 'जवान' और यश की 'केजीएफ चैप्टर 2' जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। यह फिल्म वर्तमान में विश्व स्तर पर 10वीं सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। हालांकि तीसरे हफ्ते में कमाई की रफ्तार में थोड़ी गिरावट देखी गई है, लेकिन यह अभी भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनी हुई है।
धुरंधर 2 के बारे में
बता दें कि 'धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और ये दिसंबर 2025 में आई 'धुरंधर' की सीक्वल है। पहली फिल्म ने वर्ल्डवाइड 13 सौ करोड़ कमाए थे तो दूसरा पार्ट उससे कई गुना आगे निकल गया है। आदित्य धर निर्देशित फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, राकेश बेदी और संजय दत्त भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।