Dhurandhar OTT Release: थिएटर में धमाकेदार परफॉर्म करने के बाद 'धुरंधर' आखिरकार 30 जनवरी, शुक्रवार को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हो गई है। यह फिल्म को तीन भाषाओं- हिंदी, तमिल और तेलुगु में रात 12:00 बजे रिलीज हुई है। लेकिन ओटीटी पर फिल्म के रिलीज होते ही हंगामा मच गया है। दरअसल मेकर्स ने फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने के साथ इसके 10 मिनट के सीन हटा दिए हैं जिससे फैंस भड़क गए हैं।
एक्स पर की ओटीटी रिलीज की घोषणा
नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, एक्स पर धुरंधर की ओटीटी रिलीज की घोषणा की। कैप्शन में लिखा था, 'धुरंधर इस एपिक कहानी को देखें। अब नेटफ्लिक्स पर हिंदी, तमिल और तेलुगु में स्ट्रीमिंग हो रही है।' फैंस ने इस पोस्ट पर अपनी खुशी जाहिर की। हालांकि, ओटीटी रिलीज के कुछ ही घंटों के अंदर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन X पर सामने आना शुरू हो गए।
ओटीटी वर्जन में किया गया बदलाव
नेटफ्लिक्स पर 'धुरंधर' देखने के बाद फैंस ने दावा किया कि फिल्म को 10 मिनट छोटा कर दिया गया है और गाली वाले डायलॉग्स को सेंसर कर दिया गया है। एडिटिंग से गुस्साएं फैंस ने अपने हैंडल पर कहा कि उन्हें थिएटर में रिलीज़ के बाद एक अनसेंसर्ड वर्जन की उम्मीद थी। फैंस ने कहा कि वे अनसेंसर्ड वर्जन देखना चाहते थे। कुछ लोगों ने 18+ प्लेटफॉर्म पर एडल्ट फिल्म को सेंसर करने के लॉजिक पर सवाल उठाया। थिएटर में चली फिल्म 3 घंटे और 34 मिनट लंबी थी। हालांकि, ओटीटी पर जो वर्जन रिलीज हुआ है। वह सिर्फ 3 घंटे और 25 मिनट का है।
यह भी पढ़ें: बॉर्डर 2 का तहलका जारी; मर्दानी 3 की एडवांस बुकिंग पीछे, जानें कितने का किया कलेक्शन
फैंस दे रहें अपनी प्रतिक्रिया
फैंस इन बदलावों को नोटिस करते हुए अपनी प्रतिक्रिया X पर शेयर कर रहे हैं। एक ने लिखा, "आप फिल्म को ए सर्टिफिकेट देते हैं लेकिन आपने शब्दों को म्यूट/सेंसर कर दिया है! जैसे कि हम 5 साल के बच्चे हैं या क्या? इस ऐप पर हर कोई 18 साल से ऊपर का है, बहुत सारे कट्स और सेंसरिंग वाली फिल्म देखने का कोई मतलब नहीं है. आप बस उससे नेचुरल रॉ वाइब छीन रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'उफ, नेटफ्लिक्स इंडिया ने मूड खराब कर दिया। हमें अनसेंसर्ड वर्जन चाहिए।'
बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
आपको बता दें कि धुरंधर फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 56 दिनों में भारत में 835.83 करोड़ रुपये कमाए हैं। दुनिया भर में यह आंकड़ा 1,344.74 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इस बीच भारत में फिल्म की कुल कमाई 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई है। वहीं धुरंधर पार्ट 2 19 मार्च को रिलीज होने वाली है।