
Naagin dance: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स कोबरा जैसे खतरनाक सांप के सामने 'नागिन डांस' करता नजर आ रहा है। यह वीडियो एक्स (पहले ट्विटर) पर @gharkekalesh हैंडल से शेयर किया गया है, जिसमें यूजर ने चेतावनी देते हुए लिखा – “सांप के साथ मत खेलो।” वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक पूरी मस्ती में डांस करता है और कोबरा को हाथ में उठाकर गले में लपेट लेता है। लेकिन उसकी यह हरकत भारी पड़ जाती है जब सांप पलटकर उसे डस लेता है।
डसने के बाद भी करता रहा डांस
वीडियो में सबसे चौंकाने वाला दृश्य तब सामने आता है जब युवक को सांप काट लेता है, बावजूद इसके वह डांस करना नहीं छोड़ता। कुछ ही पलों बाद उसके जख्मी हाथ की झलक भी वीडियो में दिखाई देती है। यह देखकर लोग हैरान रह जाते हैं कि जान का खतरा होने के बावजूद युवक मस्ती में इतना डूबा हुआ था कि उसने परवाह ही नहीं की।
यह भी देखेंःHigh Court said: POCSO केस में नहीं चलेगा समझौता, हाईकोर्ट ने कहा- शादी भी छूट का आधार नहीं
सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रिया
वीडियो पर नेटिजन्स जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “सांप किसी के दोस्त नहीं होते, ज़िंदगी अनमोल है।” वहीं दूसरे ने तंज कसा – “डेढ़ श्याणा बनने का अंजाम।” किसी ने कहा, “लोग पता नहीं क्यों जानबूझकर मौत को बुलावा देते हैं।” यह वीडियो अब तक 38 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है और लोग इसे देखकर हैरानी जता रहे हैं।
डिस्क्लेमर: यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर बनाई गई है. लोकसत्य इसकी प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है.