RRC Jaipur Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी या ट्रेनिंग का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC), उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर ने अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए नया नोटिस जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 2026-27 सत्र के लिए अलग-अलग रेलवे डिविजन और वर्कशॉप में 2008 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 अक्टूबर से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 22 नवंबर तय की गई है।
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT द्वारा जारी ITI सर्टिफिकेट होना भी अनिवार्य है।
आयु सीमा
आयु सीमा की बात करें, तो इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 साल और अधिकतम आयु 24 साल होनी चाहिए। आयु की गणा 22 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सामान्य (UR), OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि SC, ST, PwD और महिला उम्मीदवारों को किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा।
किस मंडल में कितने पद
जारी नोटिस के अनुसार 2,008 पदों को जयपुर, अजमेर, बीकानेर और जोधपुर के अलग-अलग रेलवे मंडलों तथा कारखाने में विभाजित किया गया है। इसमें अजमेर मंडल में 400 से ज्यादा पद, बीकानेर मंडल में 420 से ज्यादा पद, जयपुर मंडल में 400 से ज्यादा पद और जोधपुर मंडल में 600 से ज्यादा पद हैं।
यह भी पढ़ें: पुलिस कांस्टेबल के 1137 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन
कैसे होगा चयन
इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि उम्मीदवारों को कोई भी लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा और ITI में प्राप्त अंकों के आधार पर बनाई गई मेरिट लिस्ट से होगा। मेरिट में नाम आने के बाद उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।