Drinking Less Water Problem: स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए हमें अपने खान-पान का खास ध्यान रखना पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं स्वास्थ्य के लिए जितानी ही जरूरी पौष्टिक आहार का सेवन करना होता है, उतना ही जरूरी पर्याप्त मात्रा में पानी पीना होता है। कम पानी पीने से डिहाइड्रेशन हो जाता है, जो कई छोटी-बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनता है। पानी शरीर के लगभग 60% हिस्से का निर्माण करता है और यह हर अंग को ठीक से काम करने में मदद करता है। आइए जानते हैं पानी कम पीने के क्या-क्या नुकसान होते हैं।
कब्ज की हो सकती है समस्या
अगर आप भरपूर मात्रा में पानी का सेवन नहीं करते हैं, तो इससे आपको कब्ज की शिकायत हो सकती है। क्योंकि पानी कम पीने की वजह से पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है, और खाना भी अच्छी तरह से पच नहीं पाता है।
किडनी पर पड़ता है असर
किडनी शरीर का एक काफी महत्वपूर्ण अंग हैं, लेकिन अगर आप पानी कम मात्रा में पीते हैं, तो इसका सीधा असर किडनी पर पड़ता है। पानी कम पीने की वजह से किडनी संबंधी बीमारियां हो सकती है। क्योंकि पानी की कमी से किडनी की कार्यक्षमता प्रभावित होती है।
यह भी पढ़ें: सावधान! नए साल में निपाह वायरस और बर्ड फ्लू की दस्तक, जानें कौन सा है ज्यादा खतरनाक
स्किन हो जाती है ड्राई
पानी की कमी स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन के लिए भी काफी हानिकारक मानी जाती है। क्योंकि पानी की कमी होने की वजह से आपको स्किन संबंधी समस्या हो सकती है। साथ ही पानी की कमी से स्किन रूखी और बेजान हो जाती है।
कमजोरी होती है महसूस
पानी भरपूर मात्रा में पीने से शरीर का एनर्जी लेवल बना रहता है। लेकिन अगर शरीर में पानी की कमी हो जाती है, तो इससे एनर्जी लेवल कम हो जाता है, जिसकी वजह से थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। साथ ही पानी की कमी से सिरदर्द की समस्या भी हो सकती है।
होंठ होते हैं ड्राई
शरीर में पानी की कमी की वजह से होंठ ड्राई हो जाते हैं और फटने लगते हैं। इसलिए अगर होंठ फटने लगें तो समझ लीजिए कि आप के शरीर में पानी की मात्रा कम हो रही है।
एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए
एक दिन में कम से कम 10-12 गिलास पानी पीना चाहिए, अगर आप 10-12 गिलास पानी का सेवन करते हैं, तो इससे आप कई बीमारियों के शिकार होने से बच सकते हैं। लेकिन पानी पीते समय एक बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि पानी हमेशा बैठकर आराम से ही पीना चाहिए। क्योंकि अगर आप पानी खड़े होकर पीते है तो यह शरीर के लिए काफी नुकसानदायक साबित होता है। इससे जोड़ों में दर्द जैसी समस्या हो सकती है।