Excessive Tea Side Effects: सुबह की शुरुआत हो या ऑफिस की थकान, एक कप चाय हर मर्ज की दवा मानी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी यह पसंदीदा आदत आपको बीमार भी बना सकती है? जी हां जरूरत से ज्यादा चाय का सेवन शरीर के लिए जहर के समान हो सकता है। चाय में कैफीन की काफी अधिक मात्रा पाई जाती है। जो स्वास्थ्य को काफी नुकसान पहुंचाती है। चाय का अधिक मात्रा में सेवन करने से कई बड़ी बीमारियां भी हो सकती है। आइए जानते हैं अधिक मात्रा में चाय पीने के क्या-क्या नुकसान होते हैं।
एसिडिटी और सीने में जलन
खाली पेट या ज्यादा चाय पीने से पेट में एसिड की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे सीने में जलन और पाचन संबंधी दिक्कतें शुरू हो जाती हैं।
हड्डियां होती हैं कमजोर
चाय का अधिक मात्रा में सेवन करने से हड्डियां कमजोर होती है। जिसकी वजह से जोड़ों में दर्द की शिकायत भी शुरू हो जाती है।
हार्ट के लिए हानिकारक
हार्ट के मरीजों को तो बिल्कुल भी चाय का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि चाय हार्ट के लिए काफी हानिकारक साबित होती है। चाय का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से हार्ट अटैक तक का खतरा बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें: Health: क्या डायबिटीज़ में तरबूज खाना पड़ सकता है भारी? एक्सपर्ट ने दी ये चेतावनी! आप भी जानें
भूख न लगना
चाय का ज्यादा सेवन करने से भूख न लगने की शिकायत हो सकती है। क्योंकि ज्यादा चाय पीने से भूख मर जाती है। जिसकी वजह से कमजोरी और थकान महसूस होने लगती है।
घबराहट और नींद की कमी
चाय में मौजूद कैफीन मस्तिष्क को उत्तेजित करता है। अधिक मात्रा में इसके सेवन से आपको बेचैनी, घबराहट और अनिद्रा (नींद न आना) जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
आयरन की कमी
चाय में 'टैनिन' पाया जाता है, जो शरीर को भोजन से आयरन सोखने में बाधा डालता है। इससे शरीर में खून की कमी (एनीमिया) का खतरा बढ़ जाता है।
कितनी चाय है सुरक्षित?
विशेषज्ञों के अनुसार, एक स्वस्थ व्यक्ति को दिन भर 2 कप या ज्यादा से ज्यादा 3 कप से ज्यादा चाय नहीं पीनी चाहिए। अगर आप भी चाय के शौकीन हैं, तो कोशिश करें कि इसे खाली पेट न पिएं और रात को सोने से कम से कम 4-5 घंटे पहले चाय का सेवन बंद कर दें।