Green Chili Side Effects: अक्सर लोग अपने खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए सलाद या सब्जी में हरी मिर्च खाना बेहद पसंद करते हैं। कुछ लोगों को तो हरी मिर्च के बिना खाना ही अधूरा सा लगता है। हरी मिर्च का तीखापन खाने का जायका दोगुना कर देता है। सेहत के लिहाज से भी हरी मिर्च खाने के कई फायदे हैं, लेकिन क्या आप जानते है इसका जरूरत से ज्यादा सेवन फायदे की जगह सेहत को बड़ा नुकसान भी पहुंचा सकता है। जी हां खाने का स्वाद बढ़ाने वाली यह छोटी सी मिर्च शरीर के लिए तभी तक फायदेमंद है जब तक इसे सीमित और सही मात्रा में खाया जाए। तो आइए जानते हैं एक दिन में कितनी हरी मिर्च खाना चाहिए।
एक दिन में कितनी हरी मिर्च खाना है सही?
सामान्य तौर पर एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए दिनभर में 1 से 2 हरी मिर्च खाना बिल्कुल ठीक माना जाता है। हालांकि, कुछ लोग अपनी सहनशक्ति के हिसाब से 3 से 4 मिर्च भी खा लेते हैं, लेकिन यह हर किसी के शरीर के लिए सही नहीं होता। जिन लोगों को पेट कमजोर है या गैस, एसिडिटी, जलन की समस्या रहती है, उन्हें बहुत सीमित मात्रा में हरी मिर्च का सेवन करना चाहिए। बता दें, हरी मिर्च का सेवन खाली पेट नहीं करना चाहिए, इससे पेट में असहजता और तेज जलन की समस्या हो सकती है।
हरी मिर्च खाने के फायदे
- हरी मिर्च में विटामिन सी पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है।
- यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है, जिससे खाना जल्दी और आसानी से पचता है।
- कुछ लोग इसे वजन कम करने में भी मददगार मानते हैं क्योंकि यह शरीर में गर्मी पैदा करके कैलोरी बर्न करने की प्रक्रिया को थोड़ा बढ़ा देती है।
- हरी मिर्च खाने से शरीर में एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होता है, जिससे मूड अच्छा महसूस होता है।
यह भी पढ़ें: Side Effects Of Nail Polish: सावधान! क्या रोजाना नेल पॉलिश लगाने से सच में होता है कैंसर? जानें एक्सपर्ट्स की राय
हरी मिर्च खाने के नुकसान
- हरी मिर्च का अधिक सेवन करने से पेट में तेज जलन, गैस, गंभीर एसिडिटी और सीने में जलन की समस्या हो सकती है।
- इसका अधिक सेवन करने से मुंह और गले में छाले या जलन की समस्या हो सकती है।
- जिन लोगों को पहले से ही पेट में अल्सर या पाइल्स की समस्या है, उन्हें हरी मिर्च का सेवन नहीं करना चाहिए।