Health Alert: नमक का स्वाद खाने में जान फूंक देता है, लेकिन इसकी अधिकता आपकी सेहत के लिए 'साइलेंट किलर' भी साबित हो सकती है। ज्यादा नमक खाने की वजह से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अनजाने में ही तय सीमा से ज्यादा नमक का सेवन कर रहे हैं, जो शरीर को धीरे-धीरे अंदर से खोखला कर रहा है। आइए जानते हैं नमक का सेवन अधिक करने से क्या-क्या नुकसान होते हैं।
ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारियां
नमक में मौजूद सोडियम शरीर में पानी को रोक कर रखता है। इससे खून का दबाव बढ़ जाता है, जिससे हाइपरटेंशन (हाई बीपी) की समस्या होती है। लंबे समय तक यह स्थिति रहने से दिल का दौरा और स्ट्रोक का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
हड्डियां होती हैं कमजोर
नमक का अधिक सेवन हड्डियों को कमजोर करता है। अगर कोई व्यक्ति रोजाना ज्यादा मात्रा में नमक का सेवन करता है, तो इससे शरीर की हड्डियां कमजोर होती है। साथ ही जोड़ों में दर्द की शिकायत भी हो जाती है।
यह भी पढ़ें: Fasting Benefits: हफ्ते में रखें बस एक दिन का उपवास, कई बीमारियों की होगी छुट्टी
बाल होते हैं कमजोर
नमक का ज्यादा सेवन करने की वजह से बाल भी झड़ना शुरू हो जाते हैं। क्योंकि नमक में सोडियम की मात्रा अधिक पाई जाती है। जो बालों को कमजोर बनाती है।
किडनी पर बुरा असर
किडनी का मुख्य काम खून को फिल्टर करना है। जब हम ज्यादा नमक खाते हैं, तो किडनी को अतिरिक्त सोडियम बाहर निकालने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इससे किडनी की कार्यक्षमता कम होने लगती है और पथरी की समस्या भी हो सकती है।
बढ़ता है मोटापा
नमक का सेवन ज्यादा करने की वजह से मोटापा भी बढ़ता है और मोटापा कई बीमारियों की जड़ है। मोटापा के वजह से कई बड़ी बीमारियां हो सकती है। इसलिए मोटापा कम करने के लिए कम नमक का सेवन करना चाहिए।