Fasting Benefits: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खान-पान के बीच खुद को फिट रखना एक बड़ी चुनौती बन गया है। ऐसे में 'उपवास' यानी व्रत रखना केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि इससे स्वास्थ्य को कई लाभ पहुंचता है। उपवास करने से सेहत अच्छी रहती है, जिससे आप कई बीमारियों के शिकार होने से बच सकते हैं। लेकिन अगर आप उपावस के समय तरह-तरह की चीजें बनाकर खाते हैं, तो इससे उपवास रखने से स्वास्थ्य को फायदे की जगह नुकसान पहुंच सकता है। उपवास के दौरान ताजे फल, फलों के जूस, छाछ जैसी चीजों का सेवन करना चाहिए। आइए जानते हैं उपावस करने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
पाचन तंत्र को आराम
लगातार खाते रहने से हमारे पाचन अंगों को कभी आराम नहीं मिलता। उपवास के दौरान शरीर की ऊर्जा भोजन पचाने के बजाय कोशिकाओं की मरम्मत और शरीर की सफाई में लग जाती है। इससे कब्ज और गैस जैसी समस्याओं में राहत मिलती है।
मोटापा में फायदेमंद
आजकल ज्यादातर लोग बढ़ते मोटापा से परेशान हैं, लेकिन अगर आप हफ्ते में एक दिन उपवास रखते हैं, तो इससे शरीर की चर्बी कम होती है। साथ ही मोटापा भी कम होता है।
बढ़ती है उम्र
एक रिसर्च में पाया गया है कि उपवास करने से उम्र बढ़ जाती है। क्योंकि उपवास करने से शरीर से हानिकारक तत्व निकल जाते हैं जिससे आप बार-बार बीमार नहीं पड़ते है और उम्र बढ़ती है।
यह भी पढ़ें: Excessive Tea Side Effects: क्या आप भी दिन भर पीते रहते हैं चाय? तो जान लें इससे शरीर को होने वाले भारी नुकसान
हृदय स्वास्थ्य में सुधार
कई शोधों के अनुसार, नियमित उपवास करने से 'बैड' कोलेस्ट्रॉल (LDL) और ट्राइग्लिसराइड्स का स्तर कम होता है। यह रक्तचाप को नियंत्रित करने और हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में मदद करता है।
मानसिक स्पष्टता और शांति
उपवास केवल शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक लाभ भी देता है। इससे तनाव कम होता है और व्यक्ति अधिक शांत और अनुशासित महसूस करता है।