OTT Release: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अक्सर ऐसी फिल्में दोबारा जान पा लेती हैं, जिन्हें सिनेमाघरों में रिलीज के वक्त पहचान नहीं मिली। आजकल एक ऐसी ही फिल्म चर्चा में है, जिसकी अवधि 2 घंटे 17 मिनट है। थियेटर में 'फ्लॉप' का टैग झेलने वाली यह फिल्म अब ओटीटी पर दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। दरअसल, हम जिस फिल्म की बात करें उसका नाम है 'दो दीवाने दो शहर में'।
नेटफ्लिक्स पर छाई फिल्म
आपको बता दें कि 20 फरवरी 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई 'दो दीवाने दो शहर में' को बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली थी। लेकिन 17 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के बाद इस फिल्म की किस्मत पूरी तरह बदल गई है। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्शक न केवल इसे देख रहे हैं, बल्कि सिद्धांत और मृणाल की केमिस्ट्री की भी काफी सराहना कर रहे हैं।
imdb पर 6.6 की रेटिंग मिली
मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की जोड़ी वाली फिल्म 'दो दीवाने दो शहर में' इन दिनों नेटफ्लिक्स पर टॉप ट्रेंड्स में शामिल हो गई है। फिल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म को imdb पर 6.6 की रेटिंग मिली है। अगर आपने इस फिल्म को थिएटर में मिस कर दिया था और अब कोई रोमांटिक ड्रामा देखना चाहते हैं, तो आप इसे आराम से अपने घर पर बैठकर देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: भूत बंगला का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दूसरे मंगलवार को फिल्म की कमाई में आया उछाल, जानें अब तक का कुल कलेक्शन
फिल्म की कहानी
यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जो सपनों के शहर मुंबई की भीड़-भाड़ के बीच जन्म लेती है। इस फिल्म में कहानी शशांक और रोशनी की है, शशांक एक नौकरी करने वाला लड़का है, जिसे बोलने में दिक्कत होती है और वो हर किसी से बात करने में घबराता है। वहीं रोशनी एक कॉन्फिडेंट लड़की है, लेकिन वह अपने लुक्स को लेकर खुश नहीं रहती। जब इन दोनों की राहें टकराती हैं और एक अनजाना रिश्ता धीरे-धीरे गहराने लगता है।
फिल्म की कमाई
फिल्म का बजट लगभग 30-35 करोड़ रुपये बताया जा रहा था, जिसके मुकाबले थियेटर कलेक्शन काफी कम रहा। फिल्म थिएटर में बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। बॉलीवुड हंगामा कि रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 6.60 करोड़ की कमाई की थी।