NEET UG OMR SHEET: नीट परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद ओएमआर शीट और स्कोरकार्ड के नंबरों में अंतर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कई छात्रों ने दावा किया है कि ऑफिशियल स्कोरकार्ड में ओएमआर शीट से जोड़े गए नंबरों की तुलना में काफी कम अंक आए हैं, वहीं दूसरी ओर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं कुछ ओएमआर शीट फर्जी या AI से बनाई गई हैं। ऐसे में अगर आपको भी अपने स्कोरकार्ड में कोई सचमुच की गड़बड़ हुई है, तो आइए जानते हैं कि आपको इसकी शिकायत कहां और कैसे दर्ज करानी चाहिए।
क्यों नंबर में आते हैं अंतर
1. फाइनल आंसर-की से मिलान- अक्सर छात्र प्रोविजनल आंसर-की से नंबर जोड़ लेते हैं, लेकिन आपत्तियों के बाद एनटीए फाइनल आंसर-की में बदलाव करता है। अगर 3-4 सवाल भी बदल गए, तो आपके नंबरों में 15 से 20 अंक का फर्क आ जाएगा।
2. ड्रॉप सवाल- अगर एनटीए किसी गलत सवाल को हटाता है, तो उसके +4 नंबर सभी छात्रों को दिए जाते हैं, जिससे आपका अनुमानित स्कोर बदल सकता है।
3. OMR शीट भरने में गलती- कंप्यूटर ओएमआर शीट स्कैन करता है, अगर आपने गोला अधूरा भरा है, पेन की स्याही कहीं और फैल गई या दो गोले भरे हैं, तो कंप्यूटर उसे गलत मान लेता है। लेकिन आप उसे सही काउंट कर लेते हैं।
4. नेगेटिव मार्किंग- आंसर-की से मिलाने के दौरान छात्र कई बार सही गलत सवाल तो गिन लेते हैं, लेकिन गलत जवाबों के लिए कटने वाले (-1) अंक को घटाना भूल जाते हैं। जिससे अनुमानित स्कोर लगाने में गलती हो सकती है।
कितने नंबरों का आ रहा फर्क
अगर आपके स्कोरकार्ड में 2 से 20 नंबर का फर्क है, तो यह मुख्य रूप से संशोधित आंसर की या ड्रॉप हुए सवालों की वजह से हो सकता है। ऐसे में फाइनल आंसर-की से एक-एस सवाल को दोबारा अच्छी से मिलाएं। वहीं अगर आपके स्कोरकार्ड में फाइनल आंसर-की से मिलान के बाद भी 20 नंबर से ज्यादा का अंतर आ रहा है, तो यह बड़ी गड़बड़ी हो सकती है।
यह भी पढ़ें: NEET UG Result: नीट यूजी रिजल्ट विवाद! फर्जी और AI-जनरेटेड OMR शीट पर NTA सख्त, हो सकती है कानूनी कार्रवाई
कैसे करें शिकायत दर्ज
इसके लिए सबसे पहले अपनी ओएमआर रिस्पॉन्स शीट, NTA की फाइनल आंसर-की, स्कोरकार्ड का स्क्रीनशॉट और किस सवाल का क्या नंबर होना चाहिए की एक फाइल तैयार करें। सभी डॉक्यूमेंट्स तैयार होने के बाद NTA ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर जाएं। इसके बाद Contact Us में जाकर Grievance Redressal पर क्लिक करें और फॉर्म भरें या सबूतों के साथ [email protected] पर ईमेल भेजें।
RTI कर सकते हैं दाखिल
अगर NTA को शिकायत भेजने के 7 से 10 दिनों के अंदर कोई जवाब नहीं मिलता है, तो आप ऑनलाइन RTI (Right to Information) फाइल कर सकते हैं। इसके जरिए आप अपनी ओरिजिनल ओएमआर शीट और डेटा की मांग कर सकते हैं। यदि नुकसान बड़ा है और NTA से राहत नहीं मिल रही, तो सबूतों के साथ हाईकोर्ट का रुख कर सकते हैं।