नई दिल्ली: राष्ट्रपति भवन परिसर स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केवी विद्यालय ने दिल्ली क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए 33 वीं युवा संसद प्रतियोगिता के क्षेत्रीय स्तर पर जीत हासिल की है। यह प्रतियोगिता केवी विद्यालय ओएनजीसी देहरादून में आयोजित की गई थी। इसका आयोजन संसदीय कार्य मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित किया गया था.. जिसका उद्देश्य युवाओं में संसदीय लोकतंत्र , नेतृत्व और सार्वजनिक संवाद के प्रति जागरूकता विकसित करना है।
अनुकरणीय नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन
प्रधानाचार्य डॉ चारू शर्मा ने नेतृत्व में 55 प्रतिभाशाली और ऊर्जावान विद्यार्थियों की टीम ने पूरे आयोजन के दौरान उत्कृष्ट वाद-विवाद कौशल, संसदीय प्रक्रिया की गहरी समझ और अनुकरणीय नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य का कहना है कि डॉ डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय की टीम की उपलब्धि दिल्ली के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि ऐसे मंच विद्यार्थियां में नागरिक भागीदारी की भावना को प्रोत्साहित करते हैं। डॉ चारू शर्मा का कहना है कि अब डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय की टीम राष्ट्रीय स्तर की युवा संसद प्रतियोगिता में दिल्ली क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेगी।
New Zealand ने किया West Indies के खिलाफ टीम का ऐलान, Henry की हुई वापसी, ये खिलाड़ी शामिल !
लोकतांत्रिक भविष्य की सकारात्मक झलक
संसदीय कार्य मंत्रालय के निदेशक एबी आचार्य ने कहा कि प्रतिभागियों ने जिस आत्मविश्वास और संसदीय मर्यादा के साथ अपने विचार रखे, वह देश के लोकतांत्रिक भविष्य की सकारात्मक झलक प्रस्तुत करता है।उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों पर सदैव संवेदनशील रहें और जनसेवा को अपने जीवन का उद्देश्य बनाएं। समापन सत्र में विजेता टीमों को सम्मानित किया गया। समापन केवि ओएनजीसी के प्राचार्य सुशील कुमार धीमान द्वारा आभार प्रस्ताव और राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।