Health Tips: अक्सर हम खाना खाने के बाद या कुछ भी फल-सब्जी खाने के बाद तुरंत पानी पी लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी यह छोटी सी आदत आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकती है? आयुर्वेद और विज्ञान दोनों ही कुछ खास चीजों के सेवन के बाद तुरंत पानी पीने की मनाही करते हैं। इन चीजों को खाने के बाद तुरंत पानी पीने से स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। तो आइए जानते हैं किन-किन चीजों को खाने के बाद पानी तुरंत नहीं पीना चाहिए।
खीरा
खीरे का सेवन स्वास्थ्य को भी काफी लाभ पहुंचाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं खीरे का सेवन करने के बाद तुरंत पानी नहीं पीना चाहिए। जी हां क्योंकि खीरे में पहले से पानी की अधिक मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप इसको खाने के बाद तुरंत पानी पीते हैं, तो इससे पाचन संबंधी समस्या हो सकती है।
तरबूज या खरबूज
गर्मी के मौसम तरबूज और खरबूज दोनों का ही सेवन लोग बड़े चाव से करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं तरबूज और खरबूज का सेवन करने के बाद पानी का सेवन नहीं करना चाहिए, जी हां क्योंकि अगर आप पानी का सेवन करते हैं, तो इससे एसिडिटी, ब्लोटिंग जैसी समस्या हो सकती है।
चाय या कॉफी
चाय या कॉफी पीने के बाद भूलकर भी पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि चाय या कॉफी पीने के बाद पानी पीना स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक साबित होता है, इसलिए चाय या कॉफी पीने के 30 मिनट बाद ही पानी पीना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Health Risk: राहत देने वाली ठंडी हवा बन रहीं सांसों पर खतरा, ये सावधानी बरतना जरूरी !
गर्म दूध
गर्म दूध पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए काफी हानिकारक साबित होता है। क्योंकि गर्म दूध पीने के बाद अगर आप तुरंत पानी पीते हैं, तो इससे एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
आइसक्रीम
आइसक्रीम खाने के बाद भी पानी तुरंत नहीं पीना चाहिए। अगर आप आइसक्रीम खाने के तुरंत बाद पानी पीते हैं, तो इससे आपको गले में खराश और सर्दी-जुकाम की शिकायत हो सकती है।
फल
फलों का सेवन करने के बाद तुरंत पानी नहीं पीना चाहिए, क्योंकि फल खाने के बाद पानी पीने से पाचन प्रक्रिया धीमा काम करने लगती है। जिससे आपको पेट संबंधी समस्या हो सकती है। साथ ही फल खाने के बाद तुरंत पानी पीने से आप मोटापा के शिकार भी हो सकते हैं।
मूंगफली
मूंगफली खाने के बाद अक्सर कर लोगों को प्यास लग जाती है, इसलिए तुरंत लोग पानी पी लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं मूंगफली खाने के तुरंत बाद पानी पीने से खांसी की समस्या हो सकती है।