Drishyam 3 Advance Booking: मलयालम सिनेमा की मच अवेटड सीक्वल फिल्मों में से एक ‘दृश्यम 3’ 21 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, लेकिन रिलीज से 10 दिन पहले ही इस फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म दुनियाभर में प्री टिकट सेल में बवाल काट रही है। चलिए यहां जानते हैं ‘दृश्यम 3’ ने वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग में कितनी कमाई कर डाली है?
एडवांस बुकिंग में 'बंपर' शुरुआत
'दृश्यम 3' को लेकर सिनेमाघरों में रिलीज से पहले ही जबरदस्त क्रेज है। फिल्म इंडस्ट्री पर नजर रखने वाली वेबसाइट एबी जॉर्ज के मुताबिक, ‘दृश्यम 3’ ने प्री टिकस सेल में अब तक लगभग 5.20 करोड़ रुपये कमा डाले हैं। पोस्ट मे लिखा गया है, “ दृश्यम 3 का वर्ल्डवाइड एडवांस कलेक्शन 5.20 करोड़ तक पहुंच गया है, विदेशों में $320K, 10 दिन बाकी है, मोहनलाल, जीतू जोसेफ।"
‘दृश्यम 3’ स्टार कास्ट
मोहनलाल के अलावा, ‘दृश्यम 3’ में मीना, अंसीबा हसन और एस्थर अनिल एक बार फिर अपनी भूमिकाएं दोहराते हुए नजर आएंगे। फिल्म में सपोर्टिंग कास्ट में सिद्दीकी, आशा शरथ और मुरली गोपी भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: Raja Shivaji Box Office: दूसरे मंडे को 'राजा शिवाजी' की कमाई में गिरावट, बजट वसूलने से अब बस इतनी है दूर
21 मई 2026 को होगी रिलीज
आपको बता दें कि'दृश्यम' 2013 में रिलीज हुई थी और 'दृश्यम 2' 2021 में रिलीज हुई थी और पूरे भारत में हिट थी। तेलुगू, तमिल, हिंदी, सिंहली, मैंडरिन और कोरियन सहित कई भाषाओं में इनका रीमेक बनाया गया। वहीं, ‘दृश्यम 3’ 21 मई 2026 वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
हिंदी वर्जन कब होगा रिलीज
दृश्यम 3 के हिंदी वर्जन की बात करें, तो पिंकविला के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक ने प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी शेयर की थी। अभिषेक ने कहा, "शूटिंग पूरी हो चुकी है। हम फिलहाल कुछ पैचवर्क पर काम कर रहे हैं और इसे 2 अक्टूबर को रिलीज करेंगे।"