Raja Shivaji Box Office: रितेश देशमुख की हिस्टोरिकल ड्रामा राजा शिवाजी 1 मई को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी और बॉक्स ऑफिस पर इसने अपने 11 दिन पूरे कर लिए हैं। ‘राजा शिवाजी’ ने दूसरे वीकेंड पर धुआंधार नोट छापे थे लेकिन दूसरे मंडे को यानी 11वें दिन इसके कलेक्शन में थोड़ी कमी देखी गई है। चलिए यहां जानते हैं ‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे मंडे को कितनी कमाई की है?
फिल्म का कुल कलेक्शन
‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में 52.65 करोड़ कमाए थे। इसके बाद 8वें दिन फिल्म ने 3.20 करोड़, 9वें दिन 5.60 करोड़ और 10वें दिन 6.80 करोड़ का कारोबार किया। वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे मंडे को 2.40 करोड़ का कलेक्शन किया। इसी के साथ इस फिल्म का भारत में 11 दिनों का नेट कलेक्शन अब 70.65 करोड़ रुपये हो गया है।
बन सकती है दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करनी वाली फिल्म
बता दें कि राजा शिवाजी वर्तमान में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म है। जल्द ही दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म बन सकती है। बता दें, दूसरे नंबर पर इस समय बैपन भारी देवा (76.28 करोड़) ने अपने जगह बनाई हुई है। इस फिल्म को दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म बनने के लिए 6.28 करोड़ रुपये और कमाने होंगे।
यह भी पढ़ें: जैकलीन की बढ़ी मुश्किलें! ED ने कोर्ट में किया सरकारी गवाह बनने का विरोध; कहा- हमारे पास सबूत हैं
फिल्म का बजट
आपको बता दें कि इस फिल्म का बजट 75 करोड़ बताया जा रहा है और इस फिल्म ने अब तक 70 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं। ऐसे में फिल्म जल्द ही अपना बजट निकालकर मुनाफे की ओर बढ़ सकती है। उम्मीद है कि ये फिल्म दूसरे मंगलवार या दूसरे बुधवार तक इस आंकड़े को पार कर लेगी।
फिल्म के बारे में
'राजा शिवाजी' छत्रपति शिवाजी महाराज की जिंदगी पर आधारित है। रितेश देशमुख ने खुद फिल्म को लिखा है, निर्देशित किया है और मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म को जेनेलिया देशमुख और ज्योति देशपांडे ने प्रोड्यूस किया है। मुंबई फिल्म कंपनी और जियो स्टूडियोज के बैनर तले बनी यह फिल्म मराठी और हिंदी दोनों भाषाओं में बनी है।