Drishyam 3 Day 1 Box Office: सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर मशहूर फिल्म फ्रेंचाइजी 'दृश्यम' के तीसरे भाग ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। इस फ्रेंचाइजी की दो फिल्में आ चुकी हैं और अब मोहनलाल तीसरी फिल्म लेकर आए हैं, जो फाइनल भी है। सुपरस्टार मोहनलाल स्टारर 'दृश्यम 3' ने अपने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से बढ़कर प्रदर्शन करते हुए धमाकेदार शुरुआत की है।आइए जानते हैं फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन कितना है।
पहले दिन का कलेक्शन
आपको बता दें कि मोहनलाल की इस मच अवेटेड थ्रिलर को कई भाषाओं में रिलीज किया गया और पहले ही दिन शानदार कमाई के साथ इस सभी को चौंका दिया है। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने भारत में पहले दिन 5,506 शो में 15.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। दृश्यम 3 ने ओवरसीज 25 करोड़ रुपये का ग्रास कलेक्शन किया। इस तरह मूवी का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 43.37 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
फिल्म का बजट
फिल्म 'दृश्यम 3' का बजट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 100 करोड़ रुपये है। फिलहाल के आंकड़ों में पहले दिन 'दृश्यम 3' ने अच्छा-खासा कलेक्शन जुटा लिया है। इस फिल्म ने पहले दिन मलयालम भाषा में 13.70 करोड़ रुपये कमाए हैं। कन्नड़ भाषा से 20 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। तमिल भाषा में 45 लाख और तेलुगु से 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
यह भी पढ़ें: Dhurandhar Raw & Undekha OTT Release: ‘धुरंधर पार्ट 1’ का अनकट वर्जन इस दिन होगा रिलीज, जानें कहां देखें फिल्म
फिल्म की कास्ट
बता दें कि जीतू जोसेफ के लेखन और निर्देशन में बनी 'दृश्यम 3' को आशीर्वाद सिनेमास के बैनर तले एंटनी पेरुम्बावूर ने प्रोड्यूस किया है। इस तीसरे पार्ट में भी मोहनलाल के साथ मीना, अनसिबा हसन, एस्थर अनिल, मुरली गोपी, सिद्दीकी और आशा शरथ जैसे सितारों हैं। फिल्म की कहानी वहीं से आगे बढ़ती है, जहां 'दृश्यम 2' खत्म हुई थी।
21 मई को रिलीज हुआ तीसरा पार्ट
आपको बता दें कि साल 2013 में जब 'दृश्यम' का पहला पार्ट आया था, तो उसने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था। वह 50 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार करने वाली मलयालम सिनेमा की पहली फिल्म बनी थी। इसके बाद साल 2021 में कोविड महामारी के चलते 'दृश्यम 2' को सीधे ओटीटी पर रिलीज किया गया था। वहीं अब 21 मई को 'दृश्यम 3' को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि 'दृश्यम 3'कितनी कमाई करती है।
'दृश्यम 3' हिंदी में कब रिलीज होगी?
आपको बता दें कि इन्हीं दोनों फिल्मों का हिंदी रीमेक साल 2015 और 2022 में आया। दोनों फिल्में हिट रही थीं। दोनों फिल्मों में अजय देवगन लीड रोल में रहे। अजय देवगन की 'दृश्यम 3' इसी साल 02 अक्तूबर को आएगी।