DSSSB Result 2026 OUT: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की ओर से सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट, पीजीटी (PGT) अंग्रेजी, टीजीटी (सोशल साइंस), जूनियर स्टेनोग्राफर, स्टेनोग्राफर ग्रेड-2, एलजीसी कम टाइपिस्ट समेत कई पदों पर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है।
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब एक PDF फाइल खुल जाएगी।
STEP 4. इस PDF में अपना रोल नंबर और नाम ढूंढें।
STEP 5. आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
पीडीएफ में सफल उम्मीदवारों के नाम
आयोग की और से जारी पीडीएफ में उन उम्मीदवारों के नाम हैं, जिन्होंने ये परीक्षा पास की है। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट से अपना रिजल्ट डाउनलोड करके उसमें दी गई जानकारी जैसे रोल नंबर और अपने नाम की जांच अच्छे से कर लें।
यह भी पढ़ें: UPTET 2026 Registration: यूपी टीईटी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू, अप्लाई करने से पहले पढ़ लें पूरे नियम
इस दिन हुई थी परीक्षा
बता दें कि न्यू दिल्ली म्युनिसिपल काउंसिल (NDMC) में PGT (इंग्लिश) के पद के लिए टियर 1 परीक्षा में शामिल हुए 2,007 कैंडिडेट के मार्क्स स्टेटमेंट पहले ही बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किए जा चुके थे। टियर 1 परीक्षा का आयोजन 7 जुलाई और 11 जुलाई 2025 के बीच किया गया था। इससे पहले, बोर्ड ने OARS पोर्टल पर सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट के पदों के लिए टियर 1 परीक्षा में शामिल 69 उम्मीदवारों के मार्क्स स्टेटमेंट भी अपलोड किए थे।