UPTET 2026 Registration: उत्तर प्रदेश में सरकारी टीचर बनने का ख्वाब देख रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। उत्तर प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (UPTET) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज शुरू हो गई है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करें। OTR रजिस्ट्रेशन के बाद ही आगे का प्रोसस पूरा किया जा सकेगा।
STEP 3. अब अपनी रजिस्ट्रेशन ID और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।
STEP 4. मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
महत्वपूर्ण तिथियां
बता दें कि UPTET 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 26 अप्रैल 2026 तय की गई है। वहीं,आवेदन में सुधार और शुल्क समाधान की आखिरी तारीख 1 मई 2026 है। परीक्षा का आयोजन 2 जुलाई से 4 जुलाई 2026 के बीच किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: UP LT Grade Admit Card: एलटी ग्रेड असिस्टेंट टीचर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
नए नियम लागू
इस बार परीक्षा में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए कई नए नियम लागू किए गए हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय यह बताना होगा कि उनका कोई जुड़वा (ट्विन) भाई या बहन है या नहीं। अगर है, तो उसकी पूरी डिटेल भी देनी होगी जैसे नाम, लिंग, पहचान पत्र और क्या वह भी इसी परीक्षा में शामिल हो रहा है। इसके अलावा, सभी अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान लाइव फोटो अपलोड करना अनिवार्य कर दिया गया है।
नकली साइट से सावधान
बता दें कि रजिस्ट्रेशन शुरू होने से पहले UPESSC ने एक नोटिस जारी किया है, जिसमें कैंडिडेट को एक नकली वेबसाइट के बारे में चेतावनी दी है। आयोग ने साफ किया है कि साइट "uptet2026.in" नकली है और कैंडिडेट को सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in के ज़रिए ही आवेदन करना है।
आवेदन शुल्क
इस परीक्षा में आवेदन करने के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए शुल्क ₹1000 (एक पेपर के लिए) तय किया गया है, जबकि एससी/एसटी के लिए ₹500 और दिव्यांगों के लिए ₹300 शुल्क रखा गया है।