DU AI Film Making Course: दिल्ली यूनिवर्सिटी फिल्म मेकिंग में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक नया और खास मौका लेकर आ रही है। डीयू के कैंपस ऑफ लर्निंग की ओर से AI इन फिल्म मेकिंग नाम का एक नया स्किल कोर्स शुरू किया जा रहा है। डिजिटल युग और नई टेक्नोलॉजी को ध्यान में रखते हुए शुरू किए जा रहे इस कोर्स में छात्रों को आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस टूल्स की मदद से कम संसाधानों में भी बेहतरीन विजुल कंटेट और फिल्में बनाना सिखाया जाएगा।
कब से शुरू होगा कोर्स
DU प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, यह 6 महीने का शॉर्ट टर्म कोर्स जनवरी 2027 से शुरू होने जा रहा है। कोर्स का सिलेबस फिल्म इंडस्ट्री की मौजूदा जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है।
कौन ले सकता है एडमिशन
बता दें किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास छात्र इस कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। इसके अलावा ग्रेजुएशन या पोस्टग्रेजुएशन कर रहे या पूरा कर चुके छात्र भी इस कोर्स को कर सकते हैं। इसका मतलब है कि कॉलेज की पढ़ाई के साथ-साथ भी छात्र इस एआई तकनीक को भी सीख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: DSSSB Recruitment 2026: दिल्ली डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में 641 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन शुरू
डीयू स्थापित करेगा एआई केंद्र
कैंपस ऑफ लर्निंग की निदेशक पायल मागो के अनुसार दिल्ली विश्वविद्यालय एआईृ के क्षेत्र में अपनी गतिविधियों का दायरा लगातार बढ़ाने की बड़ी योजना पर काम कर रहा है। जनवरी 2027 से शुरू होने वाला यह कोर्स यूनिवर्सिटी की इसी नई तकनीकी मुहिम का पहला बड़ा कदम है।