
UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) जल्द ही एक नया मोबाइल ऐप E-Aadhaar लॉन्च करने वाला है. यह ऐप अभी डेवलपमेंट स्टेज में है, लेकिन लॉन्च होते ही आपके Aadhaar Card से जुड़े चार बड़े काम घर बैठे आपके मोबाइल से ही पूरे हो जाएंगे. इस ऐप को Android और iOS (Apple) दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया जाएगा. हालांकि, अभी इसकी लॉन्चिंग की पक्की तारीख तय नहीं हुई है लेकिन UIDAI और सरकार की ओर से तैयारी तेज़ है.
घर बैठे हो जाएंगे ये 4 बड़े काम
इस नए E-Aadhaar ऐप से आप अपने मोबाइल से ही आधार की कई डिटेल्स अपडेट कर सकेंगे. खास बात यह है कि इन कामों के लिए अब आधार केंद्र जाने की ज़रूरत नहीं होगी. आप मोबाइल से घर बैठे ये बदलाव कर पाएंगे—
1. नाम (Name) बदलना या सुधारना
2. पता (Address) अपडेट करना
3. जन्मतिथि (Date of Birth) में बदलाव
4. मोबाइल नंबर (Mobile Number) अपडेट करना
इन चारों कामों के लिए पहले आधार केंद्र में जाकर लंबी लाइन लगानी पड़ती थी, लेकिन अब यह प्रक्रिया आसान और तेज़ हो जाएगी.
ये भी पढ़ें : PMVBRY: पहली नौकरी पर मिलेंगे ₹15,000, कैसे करें अप्लाई, कब मिलेंगे पैसे जानिए सब कुछ
UIDAI की तैयारी और डिवाइस अपग्रेड
UIDAI के सीईओ भुवनेश कुमार के अनुसार पूरे देश में लगभग 1 लाख आधार ऑथेंटिकेशन डिवाइस हैं. इनमें से करीब 2,000 डिवाइस को अपग्रेड कर दिया गया है ताकि वो इस नए सिस्टम के साथ काम कर सकें. आगे चलकर बाकी डिवाइस को भी अपग्रेड किया जाएगा.
होटल या ट्रैवल के समय आधार की कॉपी की झंझट खत्म
होटल में चेक-इन करते वक्त या ट्रेवल के दौरान कई जगह आधार कार्ड की फोटोकॉपी देनी पड़ती है. नए ऐप के आने के बाद यह परेशानी खत्म हो जाएगी. यूजर्स सीधे ऐप से अपनी पहचान डिजिटल तरीके से कन्फर्म कर पाएंगे. यानी आपको फिजिकल आधार कार्ड हमेशा साथ रखने की ज़रूरत नहीं होगी.
UPI जितना तेज़ होगा आधार वेरिफिकेशन
केंद्रीय मंत्री ने UIDAI के साथ मिलकर इस ऐप का बीटा वर्जन रिलीज किया है. इसमें नई सुविधाएं और मजबूत सिक्योरिटी फीचर्स दिए गए हैं ताकि आपकी प्राइवेसी सुरक्षित रहे. इस ऐप के ज़रिए आधार को डिजिटल रूप से ऑथेंटिकेट और शेयर किया जा सकेगा. आधार वेरिफिकेशन की स्पीड UPI पेमेंट जितनी तेज़ होगी, यानी कुछ सेकंड में पहचान कन्फर्म हो जाएगी.
इस ऐप के फायदे
इस ऐप के फायदे भी कई सारे हैं-
समय और पैसे की बचत
सरकारी कामकाज आसान
पेपरलेस और सुरक्षित प्रोसेस
फिजिकल कार्ड रखने की ज़रूरत खत्म