
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने झारखंड की राजधानी रांची में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. ईडी ने शहर के अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की, जिससे पूरे इलाके में हलचल मच गई और चर्चाओं का दौर शुरू हो गया. सुबह-सुबह करीब सात गाड़ियों में सवार होकर ईडी की टीम एयरपोर्ट रोड स्थित अपने क्षेत्रीय कार्यालय से निकली और एक के बाद एक कई ठिकानों पर दबिश दी.
कहां-कहां हुई छापेमारी?
ईडी ने जिन जगहों पर छापेमारी की, उनमें सबसे अहम पीपी कंपाउंड स्थित कृष्णा अपार्टमेंट का चौथा फ्लोर है. इसके अलावा पांच अन्य ठिकानों पर भी ईडी की टीमें पहुंचीं और तलाशी अभियान चलाया.
ये भी पढ़ें : उत्तरकाशी बादल फटने का मामला: ‘40 कमरों का होटल ऐसे बह गया जैसे पत्ते बहते हैं…’ मंदिर जाने से बची जान
क्या ढूंढ़ रही है ईडी?
सूत्रों के अनुसार ईडी की टीम इन ठिकानों से वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड्स और अन्य जरूरी सबूत इकट्ठा कर रही है. हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि यह कार्रवाई किस व्यक्ति या मामले से जुड़ी है. लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि यह किसी आर्थिक अपराध या बड़े घोटाले की जांच से जुड़ी हो सकती है.
अब तक क्या जानकारी मिली?
कोई आधिकारिक बयान अभी तक ईडी की तरफ से जारी नहीं किया गया है. लेकिन सूत्रों का कहना है कि यह किसी बड़े और संवेदनशील मामले की जांच का हिस्सा हो सकती है. ईडी की इस अचानक छापेमारी ने रांची में खलबली मचा दी है. लोग यह जानने को उत्सुक हैं कि आखिर मामला क्या है और किसके खिलाफ जांच चल रही है. फिलहाल सभी की निगाहें ईडी के अगले कदम और आधिकारिक जानकारी पर टिकी हुई हैं.