.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3Dc8ed500a-b3e0-42a9-a4af-964d0c469a22&w=3840&q=75)
Big action of Changur Baba: लखनऊ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धर्मांतरण गिरोह के मास्टरमाइंड छांगुर बाबा पर बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने उसके सहयोगियों के साथ जुड़ी लगभग 13.02 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच कर ली हैं। ये सभी संपत्तियां बलरामपुर के उतरौला इलाके में स्थित बताई जा रही हैं और इन्हें नीतू नवीन रोहरा के नाम पर खरीदा गया था।
धर्मांतरण और फंडिंग का जाल
ED की जांच के मुताबिक, छांगुर बाबा ने बलरामपुर की चांद औलिया दरगाह से धर्मांतरण का नेटवर्क खड़ा किया था। आरोप है कि वह दलित और आर्थिक रूप से कमजोर हिंदू परिवारों को लालच, दबाव और बहकावे से धर्म बदलने के लिए मजबूर करता था। इस पूरे खेल को विदेश से होने वाली संदिग्ध फंडिंग का सहारा मिला। दुबई के कारोबारी नवीन रोहरा की कंपनी United Marine FZE के खाते में 21 करोड़ से अधिक की रकम आई, जिसे बाद में भारत लाकर जमीन और प्रॉपर्टी खरीदी गई।
गिरफ्तारी और आगे की जांच
ED ने इसी साल 28 जुलाई को छांगुर बाबा और 4 अगस्त को व्यापारी नवीन रोहरा को गिरफ्तार किया था। फिलहाल दोनों न्यायिक हिरासत में हैं। एजेंसी का कहना है कि विदेशी फंडिंग, संपत्ति खरीद और धर्मांतरण की साजिश से जुड़े और पहलुओं की जांच जारी है। इस खुलासे के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने भी सतर्कता बढ़ा दी है, क्योंकि मामला केवल अवैध धर्मांतरण ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा से भी जुड़ा माना जा रहा है