Deepika Padukone Pic: बॉलीवुड की 'मस्तानी' दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में रणवीर सिंह और दीपिका ने सोशल मीडिया पर अपनी नन्ही बेटी दुआ की एक बेहद क्यूट फोटो शेयर कर फैंस को यह खुशखबरी दी थी। वहीं इस अनाउंसमेंट के बाद अब एक्ट्रेस अपने बचे हुए प्रोजेक्ट्स पूरे करने के लिए काम पर लौट आई हैं। एक्ट्रेस की सेट से एक तस्वीर सामने आई है जिसमें उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो दिखा रहा है।
एक्ट्रेस की तस्वीर हुई वायरल
दीपिका की प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट के बाद अब एक्ट्रेस की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल निर्देशक पुनीत मल्होत्रा ने दीपिका पादुकोण के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। दीपिका अब दूसरी बार डिलीवरी से पहले अपने बचे हुए कंप्टीमेंट्स पूरा कर रही हैं।
तस्वीर में दिखा दीपिका के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो
इस फोटो में दीपिका सफेद रंग के आउटफिट में बेहद खूबसूरत और रिलैक्स्ड नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ देखा जा सकता है। वहीं, पुनीत ने फोटो शेयर करते हुए अभिनेत्री को उनकी लगन के लिए थैंक्यू किया और लिखा, "यह शूट? 10/10. कोई कमी नहीं! दीपिका पादुकोण इतना वार्म, ग्रेसियस और वंडरफुल होने के लिए थैंक्यू... मैं सचमुच आभारी हूं! मैं आपका एहसानमंद हूं।"
यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2' की सुनामी: 34वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ जारी, जानें अब तक का कुल कलेक्शन
वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें, तो जहां दीपिका जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म 'किंग' और अल्लू अर्जुन के साथ एटली की फिल्म 'राका' में नजर आएंगी, वहीं रणवीर सिंह अपनी हालिया रिलीज 'धुरंधर 2' की जबरदस्त सफलता का आनंद ले रहे हैं।
2024 में पहली बेटी का किया स्वागत
बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी 14 नंवबर 2018 में हुई थी। कपल ने साल 2024 में अपनी पहली बेटी 'दुआ' का स्वागत किया था और अब 2026 में वे अपने दूसरे बच्चे के आगमन की तैयारी कर रहे हैं।