
Immunity boosting kids: बदलते मौसम, बढ़ता प्रदूषण और अनियमित खानपान बच्चों की सेहत पर सीधा असर डालते हैं। अक्सर देखा गया है कि छोटे बच्चे बार-बार सर्दी, खांसी या बुखार की चपेट में आ जाते हैं। ऐसे में माता-पिता की सबसे बड़ी चिंता यही होती है कि बिना दवाइयों के उनके बच्चों की इम्युनिटी कैसे मजबूत की जाए। राहत की बात ये है कि हमारे घरों में ही कई ऐसे देसी नुस्खे मौजूद हैं, जो न केवल सुरक्षित हैं बल्कि बच्चों के शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को प्राकृतिक रूप से बढ़ाते हैं।
हल्दी, आंवला और तुलसी के लाभ
रात को सोने से पहले गुनगुने दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पिलाने से बच्चों की रोगों से लड़ने की ताकत बढ़ती है। वहीं, आंवला विटामिन C का बेहतरीन स्रोत है। इसका रस शहद के साथ मिलाकर सुबह खाली पेट देने से पाचन सुधरता है और इम्युनिटी मजबूत होती है। तुलसी और अदरक से बनी हल्की हर्बल चाय वायरस और बैक्टीरिया से बचाव करती है। ध्यान रखें कि यह चाय अधिक गर्म न हो और चीनी की जगह थोड़ा शहद मिलाएं।
यह भी देखेंःViral Video: ‘शेरदिल दादी’ का साहस! 70 साल की महिला ने 8 फीट लंबे सांप को दबोचा, फिर गले में डाला
ऊर्जा के लिए छुहारे, खजूर और संतुलित दिनचर्या
सर्दियों में छुहारे और खजूर का सेवन बच्चों को ऊर्जावान बनाए रखता है। इन्हें दूध में उबालकर देना फायदेमंद रहता है। इसके अलावा, आयुर्वेदिक च्यवनप्राश भी फेफड़ों को स्वस्थ रखने और शरीर को अंदर से मजबूत करने में मदद करता है। बच्चों को संतुलित आहार देना और उन्हें रोजाना कम से कम 9-10 घंटे की नींद दिलाना भी बेहद जरूरी है। फल, सब्जियां, दालें, दूध और अनाज उनके रोज़ के भोजन में शामिल होना चाहिए ताकि इम्युनिटी मजबूत बनी रहे।