Elephent video viral: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक अनोखा और प्रेरणादायक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक हाथी का बच्चा सड़क पर पड़े कचरे को उठाकर पास में रखे कूड़ेदान में डालता नजर आता है. यह वीडियो @Sheetal2242 नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है, जो लोगों का दिल छू रहा है. वीडियो में हाथी के इस छोटे से लेकिन बड़े काम को देखकर हर कोई हैरान है और उसकी समझदारी की तारीफ कर रहा है.
सोशल मीडिया पर मचा रहा है धूम
इस वीडियो को देखकर लोग कह रहे हैं कि जब एक जानवर इतना समझदार होकर सफाई का संदेश दे सकता है, तो इंसान क्यों नहीं? वीडियो की लोकेशन फिलहाल स्पष्ट नहीं है, लेकिन यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कई लोगों ने इस हाथी के बच्चे को "साफ-सफाई का ब्रांड एंबेसडर" तक बता दिया है।. यूजर्स लगातार इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं और खुद भी सफाई को लेकर जागरूक होने का संदेश दे रहे हैं.
यह भी देखेःBrutality in Mumbai: मालिक ने पिटबुल से कटवाया 11 साल का बच्चा, वीडियो देख कांप उठेंगे
प्राकृतिक जीवों से भी मिल सकता है सबक
यह वीडियो सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक मजबूत संदेश देता है – कि अगर जानवर भी साफ-सफाई की अहमियत समझ सकते हैं, तो इंसान क्यों नहीं? आज के समय में जब जगह-जगह गंदगी और कचरा फैलाया जा रहा है, यह छोटा सा दृश्य बहुत बड़ी सीख देता है. यह वीडियो न सिर्फ बच्चों को बल्कि बड़ों को भी स्वच्छता की जिम्मेदारी याद दिलाता है. अब वक्त है कि हम सभी खुद से सवाल करें – "अगर एक हाथी का बच्चा ये कर सकता है, तो हम क्यों नहीं?"