.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D75552646-a25c-4dc1-9e44-373b382cd36f&w=3840&q=75)
Terrorists in Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के केशवान क्षेत्र में रविवार को सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। जंगल के इलाके में छिपे आतंकियों ने अचानक सेना पर फायरिंग की, जिसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालात को देखते हुए स्थानीय लोगों को अलर्ट कर दिया गया है और इलाके को घेराबंदी कर दिया गया है।
खुफिया इनपुट पर चला अभियान
सेना को खुफिया जानकारी मिली थी कि कुछ आतंकी केशवान के जंगल में छिपे हुए हैं। इसके बाद करीब दोपहर 1 बजे ऑपरेशन शुरू किया गया। जैसे ही सेना के जवान इलाके में पहुंचे, आतंकियों ने गोलीबारी कर दी। सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों की तलाश में अतिरिक्त बल मौके पर भेजा गया है और तलाशी अभियान लगातार जारी है।
यह भी देखेंःKanpur-Delhi flight: कानपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में चूहे की घुसपैठ, यात्रियों को कराया गया डी-बोर्ड
सुरक्षा कड़ी, आतंकियों पर शिकंजा
हाल ही में पहलगाम हमले के बाद से जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा को और ज्यादा सख्त कर दिया गया है। सेना लगातार आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चला रही है। बीते दिनों कुलगाम और उधमपुर में भी आतंकियों को ढेर किया गया था। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी कीमत पर आतंकियों को छिपने नहीं दिया जाएगा और जल्द ही उन्हें ढूंढकर खत्म किया जाएगा। किश्तवाड़ की इस मुठभेड़ को लेकर सेना की निगरानी लगातार बनी हुई है।