EIL Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जी हां दरअसल, इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) की ओर से डिप्टी मैनेजर के पदों पर भर्ती निकाली गई है। यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट आधार पर की जाएगी। इस भर्ती के जरिए 10 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 12 मई तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
2. इसके बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. अब रजिस्ट्रेशन करना होगा।
4. इसके बाद लॉगिन कर फॉर्म भरना होगा और डॉक्यूमेंट अपलोड करना होगा।
5. अंत में आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म को सबमिट करना होगा।
कौन कर सकता है आवेदन
डिप्टी मैनेजर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में बी.ई, बी.टेक या बी.एससी की डिग्री होनी चाहिए। वहीं भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 32 वर्ष तय की गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया और सैलरी
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा और उसी के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 70 हजार रुपए से लेकर 2 लाख रुपए तक का वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा, कंपनी के नियमों के अनुसार अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।