Awarapan 2 : इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आवारापन 2’ रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है. फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है, लेकिन अब सेंसर बोर्ड की प्रक्रिया के कारण यह सुर्खियों में है। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने फिल्म में कुछ बदलावों के बाद इसे रिलीज के लिए मंजूरी दी है.
फिल्म के कई सीन में किए गए बदलाव
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेंसर बोर्ड ने ‘आवारापन 2’ के कुछ हिस्सों पर आपत्ति जताई और मेकर्स को जरूरी बदलाव करने के निर्देश दिए. इसके बाद फिल्म के कुल 9 सीन में बदलाव किए गए हैं. कुछ दृश्यों को हटाया गया है, जबकि कुछ हिस्सों में संशोधन किया गया है.
मिला कौन सा सर्टिफिकेट?
सेंसर बोर्ड की मंजूरी के बाद फिल्म को ‘UA’ सर्टिफिकेट दिया गया है. इसका मतलब है कि फिल्म को बच्चे भी देख सकते हैं, लेकिन छोटे बच्चों के लिए माता-पिता की सलाह जरूरी होगी. फिल्म में मौजूद कुछ गंभीर और भावनात्मक दृश्यों को देखते हुए यह प्रमाण पत्र दिया गया है.
ये भी पढ़ें - 16 साल से डराने वाली हॉरर सीरीज की वापसी, छठी फिल्म का ट्रेलर देख फैंस हुए उत्साहित
आवारापन 2 का रनटाइम कितना है?
फिल्म के रनटाइम को लेकर भी अपडेट सामने आया है. सेंसर प्रक्रिया के बाद ‘आवारापन 2’ की अवधि लगभग ढाई घंटे के आसपास बताई जा रही है. लंबे समय के बाद इमरान हाशमी को इस फ्रेंचाइजी में देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं.
फैंस में बढ़ी फिल्म को लेकर उत्सुकता
‘आवारापन 2’ साल 2007 में आई इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है. पहली फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और अब इसके दूसरे भाग से भी काफी उम्मीदें जुड़ी हैं। फिल्म की कहानी, इमोशन और एक्शन को लेकर दर्शकों में खास दिलचस्पी बनी हुई है. सेंसर बोर्ड के बदलावों के बाद अब फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ हो गया है. इमरान हाशमी के फैंस जल्द ही उन्हें बड़े पर्दे पर इस नए अंदाज में देखने के लिए तैयार हैं.