High-Paying Jobs 2026: आज के समय में हर कोई बढ़िया सैलरी वाली नौकरी का सपना देखता है। लेकिन आज के समय में एआई के बढ़ते इस्तेमाल की वजह से कई सेक्टर्स में नौकरियों की कमी हो गई है। अब ऐसे में सवाल उठता है कि क्या अब भी ट्रेडिशनल नौकरियों में अच्छी सैलरी मिल रही है या नहीं। चलिए आज हम आपको बताते हैं उन सेक्टर्स के बारे में जहां काम करने वाले कर्मचारियों की हर महीने लाखों में सैलरी है।
कई कंपनियों में सीईओ पोस्ट पर मिलती है सबसे ज्यादा सैलरी
प्राइवेट सेक्टर की बात करें तो कई मीडिया रिपोर्ट्स ऐसा दावा करती है कि सीईओ की पोस्ट किसी भी कंपनी में सबसे ज्यादा सैलरी वाली पोस्ट होती है। सीईओ यानी मुख्य कार्यकारी अधिकारी कंपनी के कारोबार, रणनीति औऱ बड़े फैसलों की जिम्मेदारी संभालता है। कई बड़ी कंपनियों में इस पोस्ट पर सैलरी के साथ बोनस, शेयर या कई दूसरे फायदे भी मिलते हैं। हालांकि देखा जाए तो सीईओ की सैलरी कंपनी के आकार, प्रदर्शन और अनुभव पर निर्भर करती है।
मशीन लर्निंग इंजीनियर को मिलती है लाखों की सैलरी
मशीन लर्निंग इंजीनियर एआई आधारित सिस्टम, मॉडल और सॉफ्टवेयर तैयरा करने का काम करते हैं। इस सेक्टर में काम करने वाले लोगों को भी अच्छी सैलरी मिलती है। एक अनुमान के अनुसार, एआई और मशीन लर्निंग इंजीनियर को हर महीने लगभग 1.5 लाख या उससे ज्यादा की सैलरी मिलती है। लेकिन अनुभव के साथ ये आंकड़ा और भी बड़ा हो सकता है। कई बार पैकेज करोड़ों तक के होते हैं।
मेडिकल क्षेत्र में सीनियर सर्जन और कार्डियोलॉजिस्ट की होती है मोटी सैलरी
मेडिकल क्षेत्र में भी काम करने वाले लोगों की सैलरी काफी बढ़िया होती है। बड़े-बड़े सरकारी या प्राइवेट अस्पतालों में काम करने वाले सीनियर सर्जन, कार्डियोलॉजिस्ट और एनेस्थेसियोलॉजिस्ट की कमाई भी लाखों में होती है। रिपोर्ट्स की मानें तो ये लोग भी हर महीने 2 से लेकर 10 लाख तक सैलरी पाते हैं।
यह भी पढ़ें: UGC NET के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई
इन सरकारी पदों पर भी मिलती है सबसे ज्यादा सैलरी
अगर सरकारी नौकरियों की बात करें तो, देश में सबसे अधिक सैलरी मुख्य न्यायाधीश की होती है। देश के मुख्य न्यायाधीश की सैलरी लगभग 2.80 लाख रुपए और दूसरे जजों की करीब 2.50 लाख रुपए महीने सैलरी होती है। वहीं इस लिस्ट में आईएएस और आईपीएस भी शामिल हैं। सभी भत्तों को मिला दिया जाए तो इनकी सैलरी भी लगभग 2.50 लाख रुपए तक होती है।