.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3Dd603df47-e236-40fe-811d-812b8c3fc6ad&w=3840&q=75)
Promote Made in India: नवरात्रि से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भर भारत को गति देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में विदेशी सामानों की भरमार है, लेकिन अब समय आ गया है कि हम मेड इन इंडिया उत्पादों को प्राथमिकता दें। प्रधानमंत्री ने आह्वान किया कि हर दुकान को स्वदेशी वस्तुओं से सजाया जाए और गर्व से कहा जाए कि “मैं स्वदेशी हूं।”
जीएसटी सुधार और जनता को फायदा
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि नया जीएसटी ढांचा देश के व्यापारियों, गरीबों और मध्यम वर्ग के लिए राहत लेकर आया है। इससे आम आदमी को सीधा लाभ मिलेगा और बाजारों में पारदर्शिता बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि जीएसटी सुधारों से व्यापारिक माहौल बेहतर होगा और छोटे व्यवसायियों को विशेष लाभ मिलेगा।
यह भी देखेंःPakistan survives thanks to Saudi: सऊदी अरब की मदद से जिंदा है पाकिस्तान, सस्ते कर्ज पर चल रही अर्थव्यवस्था
आत्मनिर्भर भारत का मंत्र
प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वदेशी को अपनाना केवल आर्थिक मजबूती का सवाल नहीं बल्कि आत्मसम्मान से जुड़ा है। मेड इन इंडिया सामान खरीदने से देश के किसानों, मजदूरों और छोटे उद्योगों को सीधा लाभ होगा। मोदी ने दोहराया कि आत्मनिर्भर भारत का मार्ग तभी प्रशस्त होगा जब हर भारतीय गर्व से स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करेगा।