SSC JHT Exam City Slip 2025: कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, हिंदी ट्रांसलेटर, सीनियर ट्रांसलेटर, और हिंदी प्रध्यापक भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। पेपर 1 में सफल उम्मीदवार अब पेपर 2 में शामिल होंगे। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद SSC CHTE Paper-II City Slip पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन नबंर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करें।
STEP 4. एग्जाम सिटी स्लिप आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
STEP 5. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
यह भी पढ़ें: Metro Railway Vacancy: मेट्रो रेलवे में अप्रेंटिस के 128 पदों पर निकली भर्ती, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन
कब होगी परीक्षा
आपको बता दें कि एसएससी की ओर से पेपर-2 का आयोजन विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 14 दिसंबर, 2025 को किया जाएगा। पेपर-2 में उम्मीदवारों से 200 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा दो घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी। इस परीक्षा में वहीं उम्मीदवार शामिल होंगे, जिन्होंने SSC CHTE Paper-I पास की है। बता दें, इस भर्ती प्रक्रिया के जरिये कुल 457 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
कब जारी होंगे एडमिट कार्ड
वहीं एडमिट कार्ड की बात करें, तो परीक्षा के दिन से 4-5 पूर्व एडमिट कार्ड उपलब्ध करा दिए जाएंगे। एडमिट कार्ड भी आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे, जहां से उम्मीदवार उसे आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें, परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है, बिना उसके परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
इतनी मिलेगी सैलरी
वहीं सैलरी की बात करें, तो जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये, सीनियर ट्रांसलेटर को प्रतिमाह 44,900 रुपये से लेकर 1,42,400 रुपये और सब- इंस्पेक्टर हिंदी ट्रांसलेटर को प्रतिमाह 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये सैलरी प्रदान किए जाएंगे।