Jobs 2026: एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट बैंक ऑफ इंडिया यानी EXIM बैंक ने मैनेजमेंट ट्रेनी (बैंकिंग ऑपरेशंस) के पदों पर बड़ी भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती के जरिए कुल 40 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट eximbankindia.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 1 फरवरी तय की गई है।
शैक्षणिक योग्यता
आपको बता दें कि इस भर्ती परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से रेगुलर ग्रेजुएशन की 60 प्रतिशत अंक या उसके बराबर सीजीपीए के साथ डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, जिन उम्मीदवारों के पास फाइनेंस, इंटरनेशनल बिजनेस या फॉरेन ट्रेड जैसे विषयों में एमबीए, पीजीडीबीए, पीजीडीबीएम या एमएमएस की डिग्री है, वे भी आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क
वहीं, आवेदन शुल्क की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग, ईडब्ल्यूएस और महिला उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क जमा करना होगा। बिना शुल्क भुगतान के फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: JEE Main Admit Card 2026: जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया की बात करें, तो इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं, दूसरे चरण में इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। लिखित परीक्षा व्यक्तिपरक यानी सब्जेक्टिव प्रकृति की होगी। अंतिम मेरिट सूची लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले EXIM बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.eximbankindia.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।