father killed son:उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पिता ने बहू के प्यार में इस हद तक पागलपन दिखाया कि अपने ही बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी. मामला थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के लडमडा गांव का है, जहां आरोपी चरण सिंह अपने बेटे पुष्पेंद्र और बहू के साथ रहता था. शादी के बाद चरण सिंह को अपनी बहू से लगाव हो गया, लेकिन जब बेटे को इस बात का पता चला तो उसने विरोध करते हुए पिता का घर छोड़ दिया और पत्नी के साथ मथुरा में रहने लगा. 14 मार्च को होली के दिन पुष्पेंद्र अपनी पत्नी संग घर आया तो विवाद ने खतरनाक मोड़ ले लिया.
होली के दिन रची खौफनाक साजिश, बहू से विवाद के बाद बेटे को मार डाला
होली के दिन बहू के साथ घर आए बेटे पुष्पेंद्र से आरोपी पिता चरण सिंह की फिर से बहस हो गई. बताया गया कि चरण सिंह ने बहू के साथ फिर से अभद्रता की, जिसका विरोध बेटे ने किया। गुस्से में आकर चरण सिंह ने लोहे की सबल से बेटे के सीने पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए आरोपी पिता ने बेटे के जख्म में कारतूस फंसा दिया और पुलिस को सूचना दी कि बेटे ने खुद को गोली मार ली है.
यह भी पढ़ेंःViral Video:दुपट्टे से एक्सरसाइज! वायरल वीडियो में महिलाओं ने दिखाया देसी जुगाड़ से फिटनेस का नया तरीका
चार महीने बाद टूटी साजिश की परतें, पिता गिरफ्तार
पुलिस को शुरुआत में मामला आत्महत्या का लगा, लेकिन फॉरेंसिक जांच और गहराई से की गई पूछताछ में सच्चाई सामने आई. एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि चार महीने की जांच में जुटाए गए सबूतों से पता चला कि पुष्पेंद्र की हत्या उसके पिता ने की थी. बहू को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. आखिरकार पुलिस ने आरोपी पिता चरण सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.