AIBE 21 Final Answer Key 2026: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE 21) की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। फाइनल आंसर की के आधार पर AIBE 21 का परिणाम घोषित किया जाएगा। फाइनल आंसर की जारी होने के बाद अब उम्मीदवार इसमें किसी प्रकार की आपत्ति दर्ज नहीं करा सकेंगे।
कैसे डाउनलोड करें आंसर-की?
1. सबसे पहले आधिकारिक एआईबीई वेबसाइट पर जाएं।
2. होमपेज पर उपलब्ध AIBE 21 Final Answer Key लिंक पर क्लिक करें।
3. स्क्रीन पर उत्तर कुंजी की पीडीएफ खुल जाएगी।
4. उत्तरों का मिलान करें और पीडीएफ डाउनलोड कर लें।
5. भविष्य के लिए इसकी एक कॉपी सुरक्षित रखें।
कब तक जारी होगा रिजल्ट
आपको बता दें कि AIBE 21 का परिणाम फाइनल आंसर-की के आधार पर तैयार किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार AIBE 21 का रिजल्ट 15 जुलाई से 18 जुलाई 2026 के बीच घोषित किया जा सकता है। हालांकि, बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने रिजल्ट जारी होने की आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। अपडेट के लिए वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
यह भी पढ़ें: NEET UG 2026: नीट यूजी फीस रिफंड के लिए एनटीए ने बढ़ाई डेडलाइन, फटाफट अपडेट करें बैंक अकाउंट, जानें पूरा तरीका
कब हुई थी परीक्षा
बता दें कि ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE 21) का आयोजन 7 जून 2026 को किया गया है। इसके बाद प्रोविजनल आंसर-की 10 जून को जारी की गई थी, प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 17 जून तक का समय दिया गया था। वहीं अब फाइनल आंसर-की जारी कर दी गई है और जल्द ही रिजल्ट भी घोषित किया जाएगा।
परीक्षा पास होने पर क्या होगा
ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE 21) पास करने के बाद उम्मीदवारों को Certificate of Practice यानी CoP मिलता है। ये सर्टिफिकेट वकील बनकर कोर्ट में प्रैक्टिस करने के लिए बेहद जरूरी होता है। इस सर्टिफिकेट के बिना आप कोर्ट में केस नहीं लड़ सकते हैं।