Asha Bhosle final farewell: प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का पार्थिव शरीर उनके मुंबई स्थित निवास से शिवाजी पार्क श्मशान घाट लाया गया, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था और तिरंगे में लपेटकर सलामी दी गई।
लंबे करियर का रहा शानदार सफर
आशा भोसले ने करीब 82 साल के लंबे करियर में संगीत जगत को अनगिनत यादगार गीत दिए। उन्होंने 9 फिल्मफेयर अवॉर्ड समेत 100 से ज्यादा सम्मान हासिल किए और उन्हें देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से भी नवाजा गया था।
गायकों और हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि
अंतिम संस्कार के दौरान कई कलाकारों और नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। गायक अनूप जलोटा ने भजन गाकर उन्हें याद किया। वहीं राज ठाकरे सहित कई प्रमुख हस्तियों ने पुष्पांजलि दी।
यह भी देखेंःMeerut and Noida Issues: मेरठ और नोएडा मुद्दे पर अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला, आर्थिक नीतियों पर उठाए सवाल
राजनीतिक नेताओं की मौजूदगी
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत अन्य नेताओं ने भी अंतिम संस्कार में पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। उनके अलावा कई फिल्मी सितारे भी इस दौरान मौजूद रहे।
फिल्म जगत ने दी भावभीनी विदाई
अभिनेता आमिर खान, विक्की कौशल और संगीतकार अनु मलिक सहित कई कलाकारों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। उनके निधन से संगीत जगत में शोक की लहर है और उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।