Honda CB350 Buying Guide: भारतीय-टू-व्हीलर बाजार में 350cc इंजन सेगमेंट काफी पसंद किया जाता है। इस सेगमेंट में होंडा की CB350 रेंज के तीन प्रमुख मॉडल्स H’ness CB350, CB350 और CB350RS मौजूद है। ये बाइक्स देखने में एक जैसी लगती है, लेकिन स्टाइल, राइडिंग स्टाइल और लुक के मामले में ये एक दूसरे से काफी अलग है। अगर आप Honda की CB350 बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो जानिए इन तीनों मॉडल्स की खासियत क्या है और आपके लिए कौन सा विकल्प सही रहेगा।
H’ness CB350
H’ness CB350 इस रेंज में ज्यादा क्लासिक और रेट्रो लुक वाली मोटरसाइकिल है। यह बाइक पुरानी रोडस्टर बाइक्स से प्रेरित है। इसमें राउंड हेडलैम्प, क्रोम फिनिशिंग और ट्रेडिशनल बॉडी डिजाइन मिलता है, जो इसे विंटेज लुक देता है। बता दें, यह उन राइडर्स के लिए बेहतरीन है, जो क्लासिक लुक पसंद करते हैं और रोजाना आने-जाने के साथ-साथ वीकेंड पर आरामदायक राइड लेना पसंद करते हैं।
CB350
CB350 को Honda की क्लासिक रोडस्टर सोच का ज्यादा आधुनिक रूप माना जाता है। इसमें रेट्रो टच के साथ-साथ मॉर्डन फीचर्स और प्रीमियम फिनिश दी गई है। यह उन ग्राहकों के लिए बनाई गई है, जो बहुत ज्यादा पुराना लुक भी नहीं चाहते हैं और न ही पूरी तरह स्पोर्टी बाइक चाहते हैं। यानि यह क्लासिक और मॉर्डन स्टाइल का परफेक्ट बैलेंस है।
CB350RS
CB350RS इस रेंज का सबसे स्पोर्टी मॉडल है। इसमें स्क्रैम्बलर-इंस्पायर्ड लुक, ब्लैक्ड-आउट एलिमेंट्स, अलग सीट डिजाइन और स्पोर्टी बॉडीवर्क दिया गया है। जिन्हें रेट्रो स्टाइल तो पसंद है, लेकिन वे थोड़ी कैजुअल और स्पोर्टी बाइक चलाना चाहते हैं, उनके लिए CB350RS एक शानदार विकल्प है।
यह भी पढ़ें: Tata Car Price Hike: टाटा फिर बढ़ा सकती है कारों की कीमत, जानें क्या है वजह
इंजन और परफॉर्मेंस
आपको बता दें कि तीनों ही बाइक्स में समान 348cc, एयर कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। हालांकि मॉडल और वेरिएंट के अनुसार पावर, टॉर्क, फीचर्स और ट्यूनिंग में अंतर हो सकता है। होंडा ने इंजन बदलने के बजाय बाइक्स के डिजाइन, राइडिंग, पोजीशन और कैरेक्टर को अलग रखा है, ताकि हर तरह के राइडर को उसकी पसंद के मुताबिक मिल सके।