Khan Sir News: पटना के मशहूर शिक्षक खान सर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। हाल ही में उनके कोचिंग के बाहर हुए विवाद और फायरिंग के मामले में अब खान सर के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पटना के कदमकुआं थाने में खान सर पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत यह मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने खुद ही एफआईआर दर्ज की है।
क्या खान सर की होगी गिरफ्तारी
आपको बता दें कि पटना पुलिस ने फायरिंग मामले में खान सर के गार्ड्स को गिरफ्तार किया था। अब सवाल उठने लगा है कि क्या इस मामले में खान सर की भी गिरफ्तारी हो सकती है? हालांकि अभी इस पर पुलिस की ओर से कोई बयान नहीं आया है।
खान सर से हुई पूछताछ
बता दें कि पटना पुलिस ने 4 जून को खान सर से इस पूरे विवाद में लंबी पूछताछ की थी। आगे फिर से खान सर से पूछताछ की जा सकती है। पुलिस इस मामले में हर पहलू से जांच कर रही है। सोशल मीडिया पर घटना के कई वीडियो सामने आ चुके हैं।
5 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी
आपको बता दें कि इस विवाद में अब तक पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जिसमें ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद सहित तीन लोग शामिल हैं। साथ ही इसमें खान सर के दो गार्ड्स भी है। इन्हें न्यायिक हिरासत में पटना के बेऊर जेल भेजा गया है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है और आगे भी और गिरफ्तारियां हो सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खान सर के गार्ड्स ने फायरिंग की बात को स्वीकार कर ली है।
विवाद की शुरुआत कैसे हुई?
2 जून 2026 की रात पटना के 'खान ग्लोबल स्टडीज' कोचिंग संस्थान पर कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव और तोड़फोड़ की थी। इसका आरोप ज्ञान बिंदु कोचिंग से जुड़े लोगों पर लगा था। खान सर ने फायरिंग का आरोप भी लगाया था। लेकिन पटना पुलिस को दी गई शिकायत में खान सर ने फायरिंग की घटना को कोई जिक्र नहीं किया था। 24 घंटे से कम में ही अपने बयान से पलट गए थे।