UP Police Admit Card 2026 OUT: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, UPPRPB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना लॉगिन डिटेल दर्ज करना होगा। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
2. UP Police Constable Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि या पासवर्ड दर्ज करें।
4. एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
5. अब आप इसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकाल लें
इस दिन होगी परीक्षा
आपको बता दें कि यूपीपीआरपीबी की ओर से यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 8, 9 एवं 10 जून 2026 को करवाया जाएगा। परीक्षा का आयोजन प्रतिदिन दो शिफ्ट में किया जाएगा। परीक्षा में उम्मीदवार से बहुविकल्पीय प्रकार के 150 प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रश्न पत्र हल करने के लिए अभ्यर्थियों को दो घंटे का समय दिया जाएगा।
इतने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 32,679 सिपाही और समकक्ष पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें जनरल कैटेगरी के लिए कुल 13093 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए कुल 3264 पद, ओबीसी के लिए कुल 8818 पद, एससी के लिए कुल 6857 पद और एसटी के लिए कुल 647 पद आरक्षित किए गए हैं।
एडमिट कार्ड में दी गई है जरूरी जानकारियां
एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, फोटो, सिग्नेचर, परीक्षा केंद्र का एड्रेस, परीक्षा की तारीख और समय समेत जानकारियां रहती है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें भरी जानकारी को ध्यान से जांच लें। अगर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी तरह की समस्या आ रही है, तो आप उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एंव प्रोन्नति बोर्ड से संपर्क कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य
आपको बता दें कि एडमिट कार्ड महत्वपूर्ण दस्तावेज है। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ-साथ एक फोटो आईडी ले जाना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड और फोटो आईडी के परीक्षा के दिन परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा।