आईपीएल 2026 अब अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है और प्लेऑफ की जंग शुरू हो गई है। इस सीजन कुल 202 खिलाड़ियों ने प्लेइंग इलेवन में जगह बनाई। लेकिन इनमें कुछ ऐसे खिलाड़ी भी रहे जिन्हें सिर्फ एक मुकाबले का मौका मिला और फिर पूरे सीजन बेंच पर बैठना पड़ा। इनमें 6 विदेशी नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं।
दिलशान को एक मैच का मौका
सनराइजर्स हैदराबाद ने चोटिल खिलाड़ी की जगह श्रीलंका के दिलशान मदुशंका को टीम में शामिल किया था। दिल्ली के खिलाफ उन्हें मौका मिला लेकिन टीम संयोजन बदलने और प्रमुख गेंदबाजों की वापसी के बाद वह दोबारा मैदान पर नहीं दिखे।
एडम मिल्ने की वापसी नहीं हुई
राजस्थान की ओर से न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने को दिल्ली के खिलाफ मौका मिला था। हालांकि वह काफी महंगे साबित हुए और 3.2 ओवर में 41 रन दे बैठे। इसके बाद टीम ने उन्हें दोबारा प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया।
महंगे पड़े और बाहर हो गए
पंजाब के लिए ऑस्ट्रेलिया के बेन ड्वारशुइस को बड़ी उम्मीदों के साथ खरीदा गया था। लेकिन एक मुकाबले में 51 रन खर्च करने के बाद वह टीम से बाहर हो गए। वहीं लखनऊ के एनरिच नोर्तजे भी एक मैच के बाद दोबारा जगह नहीं बना सके।
चोट ने बिगाड़ा सपना
कोलकाता के लिए मथीषा पथिराना की कहानी अलग रही। चोट के कारण देर से टीम से जुड़े और वापसी के बाद फिर चोटिल होकर बाहर हो गए। दूसरी तरफ दिल्ली के दुष्मंथा चमीरा को भी सिर्फ एक मौका मिला और फिर टीम संयोजन बदल गया।
इसे भी पढ़ें : IPL की टाइमिंग बदलने की तैयारी, बढ़ती गर्मी के बीच BCCI कर रहा बड़े बदलाव पर विचार
किस्मत ने नहीं दिया साथ
आईपीएल जैसे बड़े मंच पर एक मैच भी किसी खिलाड़ी का करियर बदल सकता है। लेकिन इन खिलाड़ियों के लिए एक मुकाबला ही पूरा सीजन बन गया। अब देखना होगा कि अगले सीजन में ये खिलाड़ी वापसी कर अपनी पहचान दोबारा बना पाते हैं या नहीं।