Car Launches May 2026 India: भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए मई 2026 का महीना काफी धमाकेदार होने वाला है। इस महीने नई Honda City फेसलिफ्ट से लेकर Tata Sierra EV तक लॉन्च होने वाली है। ऐसे में अगर आप नई कार लेने का प्लान कर रहे हैं तो थोड़ा सा इंतजार कर लीजिए। तो आइए जानते हैं इस महीने कौन-कौन सी गाड़ियां लॉन्च होने वाली है।
एमजी मैजेस्टर
एमजी मोटर्स अपनी फ्लैगशिप एसयूवी 'Majestor' को इस महीने के आखिरी तक लॉन्च कर सकता है। यह दमदार गाड़ी बाजार में सीधे तौर पर Toyota Fortuner को कड़ी टक्कर देगी। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर इसके फीचर्स सामने नहीं आए हैं। वहीं इसकी अनुमानित कीमत 40 से 45 लाख रुपये हो सकती है।
टाटा सिएरा ईवी
टाटा की आइकॉनिक 'सिएरा' अब इलेक्ट्रिक अवतार में वापसी कर रही है। इसे मई के मध्य तक लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 400 से 500 किमी की रेंज मिलने की उम्मीद है। इलेक्ट्रिक सिएरा की कीमत 15 लाख से 25 लाख के बीच हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Best Scooters for Office: कम कीमत और शानदार माइलेज! ऑफिस आने-जाने के लिए बेहतरीन हैं ये स्कूटर
होंडा सिटी फेसलिफ्ट
भारत की सबसे लोकप्रिय सेडान 'होंडा सिटी' नए अपडेट्स के साथ 22 मई को लॉन्च हो सकती है। इसके साथ ही प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में होंडा ZR-V की भी एंट्री होगी। इस नए फेसलिफ्ट मॉडल में पहले से कहीं ज्यादा आकर्षक लुक और एक बेहद शानदार केबिन अनुभव मिलेगा। इसमें रिफ्रेश्ड फ्रंट ग्रिल, नए LED हेडलैंप्स और अपडेटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है। वहीं ZR-V एक हाइब्रिड एसयूवी होगी जो किआ सेल्टोस और हुंडई क्रेटा के प्रीमियम वेरिएंट्स को टक्कर देगी।
टोयोटा अर्बन क्रूजर एबेला
टोयोटा भारत में अपनी पहली मास-मार्केट इलेक्ट्रिक SUV 'Ebella' उतारने वाली है। ये टोयोटा की भारत में पहली बड़ी मास-मार्केट इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी। इसमें दो बैटरी पैक (49kWh और 61kWh मिलेंगे, जो सिंगल चार्ज पर कमाल की रेंज देगी। इसकी अनुमानित कीमत 18 लाख से 22 लाख रुपये तक हो सकती है।