OTT Release: इस शुक्रवार, 27 फरवरी 2026 को ओटीटी (OTT) की दुनिया में मनोरंजन का जबरदस्त तड़का लगा है। इनमें कोंकणा सेन शर्मा की साइकोलॉजिकल ड्रामा 'एक्यूज्ड' से लेकर तमिल क्राइम थ्रिलर 'थडायम' और दिल को छू लेने वाली मराठी फिल्म 'क्रांतिज्योति विद्यालय मराठी माध्यम' तक शामिल है। अगर आप भी वीकेंड पर घर बैठकर बिंज-वॉचिंग का प्लान बना रहे हैं, तो फ्राइडे को रिलीज हुई इन फिल्मों-सीरीज को वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
एक्यूज्ड
अनुभूति कश्यप की साइकोलॉजिकल थ्रिलर में कोंकणा सेन शर्मा हैं। ये शुक्रवार, 27 फरवरी से ओटीटी के प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। फिल्म में कोंकणा एक मशहूर गायनेकोलॉजिस्ट (डॉ. गीतिका) के रोल में हैं, जिनकी जिंदगी तब बिखर जाती है जब उन पर गंभीर आरोप लगते हैं। यह फिल्म सत्ता, धारणा और नैतिकता के बीच के धुंधलेपन को बखूबी दिखाती है।
सीक्रेट स्टोरीज
‘सीक्रेट स्टोरीज रोज़लिन’ एक मलयालम साइकोलॉजिकल मिस्ट्री सीरीज़ है। कहानी 17 साल की रोजलिन की है, जिसे एक हरी आंखों वाले अजनबी के डरावने सपने आते हैं और फिर वह हकीकत में उसके सामने आ खड़ा होता है। इसकी स्ट्रीमिंग ओटीटी के प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर शुक्रवार, 27 फरवरी से शुरू हो गई है।
अबार प्रोलॉय 2
इस पॉपुलर बंगाली क्राइम थ्रिलर ‘अबार प्रोलॉय’ का दूसरा सीज़न और ज़्यादा एक्शन और ड्रामा के साथ वापस आ गया है। इसे ओटीटी के प्लेटफॉर्म जी5 पर देखा जा सकता है। इस सीरीज में स्पेशल क्राइम ब्रांच ऑफिसर अनिमेष दत्ता एक बड़ी डकैती के पीछे के मास्टरमाइंड को पकड़ने के मिशन पर हैं।
क्रांतिज्योति विद्यालय मराठी माध्यम
यह एक मराठी भाषा का ड्रामा है, जिसे हेमंत धोमे ने डायरेक्ट किया है। ये ओटीटी के प्लेटफॉर्म जी5 पर शुक्रवार 27 फरवरी से स्ट्रीमिंग शुरू कर चुकी है। यह फिल्म एक पुराने स्कूल को टूटने से बचाने की जद्दोजहद और अपनी जड़ों से जुड़े रहने की कहानी कहती है।