Car Launches: अगर आप नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार कर लीजिए। जी हां दरअसल, अगले कुछ हफ्तों में 5 नई गाड़ियां मार्केट में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इस लिस्ट में हर तरह के खरीदार के गाड़ी मौजूद है। फिर चाहे आपको ज्यादा माइलेज वाली हाइब्रिड कार चाहिए, एक मजबूत ऑफ-रोड ट्रक या फिर एडवांस EV सभी तरह के गाड़ियां लॉन्च वाली हैं। तो आइए जानते है कि आने वाले महीनों में कौन-कौन सी गाड़ियां लॉन्च होने वाली हैं।
Maruti Suzuki Brezza
देश की सबसे पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा का नया मॉडल इसी महीने के अंत तक लॉन्च हो सकता है। इसके लुक में बदलाव किया गया है और इसके केबिन के अंदर केई आधुनिक अपडेट्स देखने को मिल सकते है। सबसे बड़ा बदलाव इसके इंजन में किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक इसमें मारुति का दमदार बूस्टरजेट टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो 109 bhp की पावर और 170 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। इससे कार को शानदार पिकअप मिलेगा। इसके अलावा पुराने 1.5-लीटर पेट्रोल और सीएनजी (CNG) मॉडल भी बिकते रहेंगे।
New Toyota Hilux
टोयोटा अपने इस दमदार पिकअप ट्रक के नए अवतार को 28 जुलाई को लॉन्च करने जा रही है। इस दमदार पिकअप ट्रक का लुक पहले से ज्यादा शार्प होगा और इसका केबिन ज्यादा आधुनिक फीचर्स से लैस होगा। इसमें सबसे बड़ा मैकेनिकल बदलाव देखने को मिलेगा। इसके 2.8 लीटर डीजल इंजन के साथ अब 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम को जोड़ा जा रहा है। यह गाड़ी अपने मजबूत ऑफ-रोड कैरेक्टर को बरकरार रखेगी और 4×2 व 4×4 दोनों विकल्पों में आएगी।
Kia Syros EV
किआ कैरेंस क्लेविस ईवी को पहले ही पेश किया जा चुका है और इसकी बुकिंग भी शुरू हो गई है। कंपनी जल्द ही इसके कीमतों का ऐलान करेगी। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प होगी, जो बजट फ्रेंडली और प्रैक्टिकल इलेक्ट्रिक कार चाहते हैं। मार्केट में इसका सीधा मुकाबला टाटा नेक्सॉन ईवी और एमजी विंडसर ईवी से होगा।
यह भी पढ़ें: Car Mileage Drop: अचानक से गिर गया है कार का माइलेज? ये 5 कारण हो सकते हैं जिम्मेदार
Scorpio N Facelift
महिंद्रा की सुपरहिट एसयूवी स्कॉर्पियो N का फेसलिफ्ट मॉडल भी अगले कुछ महीनों में लॉन्च हो सकता है। महिंद्रा अपनी इस सुपरहिट एसयूवी के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं करेगी। मुख्य बदलाव कार के अंदर देखने को मिल सकते हैं। कार के अंदर एक बड़ी टचस्क्रीन, ड्राइवर के लिए फुल डिजिटल डिस्प्ले और कुछ नए फीचर्स जोड़े जाएंगे। हालांकि इसके पेट्रोल और डीजल इंजन पहले जैसे ही रहेंगे।
MG Hector Hawk
एमजी मोटर भारत में अपनी पहली हाइब्रिड कार अगले एक-दो महीने में लॉन्च करने की तैयारी में है। एमजी मोटर अपनी हेक्टर रेंज में हेक्टर हॉक मॉडल जोड़ने की तैयारी कर रही है, जो ज्यादा स्पोर्टी लुक और एडवांस फीचर्स के साथ आएगा। इसकी बैटरी काफी दमदार होगी, जो बिना पेट्रोल के सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड पर ही 40 से 50 किलोमीटर तक चल सकेगी।
Mercedes AMG E53
मर्सिडीज की ओर से भी कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से 23 जुलाई को ही देश में नई कार के तौर पर Mercedes Benz AMG E53 को लॉन्च किया जाएगा।