GATE Admit Card 2026: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2026 के एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। आईआईटी, गुवाहाटी की ओर से जल्द ही गेट 2026 का एडमिट कार्ड जारी किया जा सकता है। बता दें, एडमिट कोर्ड को पहले 2 जनवरी, 2026 को जारी किया जाना था। लेकिन किन्हीं कारणों के चलते तारीख को आगे बढ़ा दिया गया था। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जारी किया जाएगा। परीक्षा फरवरी माह से शुरू हो जाएगी। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in जाएं।
STEP 2. इसके बाद GATE Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. फिर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
STEP 4. अब आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Lecturer Vacancy 2026: इस राज्य में लेक्चरर के 808 पदों पर निकली भर्ती; लाखों में मिलेगी सैलरी, ऐसे करें आवेदन
इस दिन होगी परीक्षा
आपको बता दें कि आईआईटी, गुवाहाटी की ओर से गेट परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 07, 08, 14 और 15 फरवरी, 2026 को किया जाएगा। इस परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 से लेकर दोपहर 12:30 तक आयोजित की जाएगी। जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से लेकर शाम 5:30 तक आयोजिक की जाएगी। इसके साथ ही परीक्षा का परिणाम 19 मार्च, 2026 को जारी किया जाएगा।
नेगेटिव मार्किंग की जाएगी
इस परीक्षा में उम्मीदवारों से बहुविल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में एक अंक और दो अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। MCQ) सेक्शन में गलत जवाबों के लिए नेगेटिव मार्किंग शामिल है। हालांकि, मल्टीपल-सेलेक्ट या न्यूमेरिकल आंसर टाइप सवालों में गलत जवाबों के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। परीक्षा तीन घंटों के लिए आयोजित की जाएगी।
क्यों होती है गेट की परीक्षा
GATE एक नेशनल लेवल की परीक्षा है, जिसका इस्तेमाल इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, साइंस, आर्किटेक्चर और ह्यूमैनिटीज में मास्टर और डॉक्टोरल प्रोग्राम में एडमिशन के साथ-साथ कुछ पब्लिक सेक्टर संगठनों में नौकरी के लिए आवेदकों का मूल्यांकन करने के लिए किया जाता है।