.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3Dccf83286-a4b8-407b-bbbd-7edcfd7d14d0&w=3840&q=75)
GATE 2026 Notification: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग यानी GATE 2026 के लिए आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in को लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही संस्थान की ओर से रजिस्ट्रेशन एवं एग्जाम डेट्स की घोषणा भी कर दी गई है। बता दें कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गुवाहाटी अगले वर्ष योग्यता परीक्षा आयोजित करेगा, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त 2025 से शुरू होगी।
कैसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाएं
STEP 2. इसके बाद रजिस्ट्रेशन करें।
STEP 3. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पुरी होने के बाद आवेदन पत्र को भरें।
STEP 4. सभी जरूरी डॉक्यूमेट्स भरने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें।
STEP 5. फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें।
कब होगी परीक्षा
बता दें कि गेट ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेसिंग सिस्टम (GOAPS) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 25 अगस्त से शुरू होगी। आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 सितंबर 2025 है। गेट 2026 की परीक्षा 7 फरवरी, 8 फरवरी, 14 फरवरी और 15 फरवरी, 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा से कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: BTSC Tutor Nursing Exam 2025: बिहार ट्यूटर नर्सिंग परीक्षा का शेड्यूल जारी, इस दिन होगी परीक्षा
आवेदन शुल्क
आपको बता दें कि महिला/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को हर टेस्ट पेपर के लिए 1000 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। वहीं सितंबर के बाद लेट फाइन के साथ 1500 रुपये शुल्क देना होगा। अन्य सभी उम्मीदवार (फॉरेन नेशनल भी शामिल) को प्रत्येक टेस्ट पेपर के लिए 2000 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं, 25 सितंबर के बाद लेट फाइन के साथ 2500 रुपये शुल्क जमा करना होगा।