GATE Admit Card 2026: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गुवाहाटी (IIT guwahati) की ओर से ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट goaps.iitg.ac.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in जाएं।
STEP 2. इसके बाद GATE Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. फिर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
STEP 4. अब आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: SSC Delhi Police Answer Key: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव परीक्षा की आंसर-की जारी, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड
एडमिट कार्ड और आईडी ले जाना अनिवार्य
सभी अभ्यर्थी ध्यान रखें कि परीक्षा के दिन अपने साथ एडमिट कार्ड और एक वैलिड फोटो आईडी (आधार कार्ड/ पैन कार्ड/ वोटर आईडी कार्ड/ पासपोर्ट/ ड्राइविंग लाइसेंस) साथ में लेकर जाएं। बिना एडमिट कार्ड और फोटो आईडी के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा।
इस दिन होगी परीक्षा
आपको बता दें कि आईआईटी, गुवाहाटी की ओर से गेट परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 07, 08, 14 और 15 फरवरी, 2026 को किया जाएगा। इस परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 से लेकर दोपहर 12:30 तक आयोजित की जाएगी। जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से लेकर शाम 5:30 तक आयोजिक की जाएगी। इसके साथ ही परीक्षा का परिणाम 19 मार्च, 2026 को जारी किया जाएगा।
नेगेटिव मार्किंग की जाएगी
इस परीक्षा में उम्मीदवारों से बहुविल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में एक अंक और दो अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। MCQ) सेक्शन में गलत जवाबों के लिए नेगेटिव मार्किंग शामिल है। हालांकि, मल्टीपल-सेलेक्ट या न्यूमेरिकल आंसर टाइप सवालों में गलत जवाबों के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। परीक्षा तीन घंटों के लिए आयोजित की जाएगी।
क्यों होती है गेट की परीक्षा
GATE एक नेशनल लेवल की परीक्षा है, जिसका इस्तेमाल इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, साइंस, आर्किटेक्चर और ह्यूमैनिटीज में मास्टर और डॉक्टोरल प्रोग्राम में एडमिशन के साथ-साथ कुछ पब्लिक सेक्टर संगठनों में नौकरी के लिए आवेदकों का मूल्यांकन करने के लिए किया जाता है।