BSNL Recharge: सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने ग्राहकों के लिए एक बेहद खास ऑफर पेश किया है। कंपनी अब अपने ग्राहकों को कॉलिंग और डेटा के साथ-साथ मुफ्त इंश्योरेंस का फायदा भी दे रही है। बता दें, BSNL ने इसके लिए सरकारी बीमा कंपनी ओरिएंटल इंश्योरेंस के साथ हाथ मिलाया है। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को बिना कोई अतिरिक्त पैसा दिए 1 लाक रुपये तक का एक्सीडेंटल डेथ कवर और 10,000 रुपये तक का साइबर फ्रॉड प्रोटेक्शन मिलेगा।
202 रुपये वाला प्लान
कम बजट में महीने भर की वैलिडिटी चाहने वालों के लिए 202 रुपये वाला प्लान बेहतरीन विकल्प है। इस प्लान की वैलिडिटी पूरे 30 दिनों की होती है। जिसमें आपको कुल 300 मिनट की वॉयस कॉलिंग, 5GB हाई-स्पीड डेटा और 100 SMS की सुविधा मिलती है। इसके साथ आपको ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी की तरफ से फ्री बीमा कवर भी मिलता है। रिचार्ज के 24 घंटे के अंदर बीमा अपने आप एक्टिव हो जाता है और प्लान की वैलिडिटी तक चालू रहता है।
2449 रुपये वाला प्लान
जो लोग बार-बार रिचार्ज के झंझट से बचना चाहते हैं, उनके लिए 2449 रुपये वाला प्लान है। इस प्लान में पूरे एक साल की वैलिडिटी मिलती है। इसके अलावा इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 2 GB डेटा और रोजाना 100 SMS की सुविधा मिलती है। साथ ही पूरे साल तक फ्री बीमा सुरक्षा का फायदा मिलता है।
यह भी पढ़ें: फ्लिपकार्ट BBD सेल में इतने सस्ते में मिलेगा iPhone 17, रिवील हुई डील; चेक करें ऑफर्स और फीचर्स
इंश्योरेंस में क्या-क्या कवर होगा?
सड़क दुर्धटना, बिजली गिरने, पानी में डूबने या सांप के काटने जैसी हादसों में मौत होने पर परिवार को 1 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद दी जाएगी। इसके अलावा ऑनलाइन ठगी, फिशिंग या डिजिटल फ्रॉड के जरिए बैंक खाते से पैसे कटने पर 10,000 रुपये तक की सुरक्षा मिलेगी।