
गोवा में शुरू हुआ एक पति-पत्नी का विवाद अब उत्तर प्रदेश के कन्नौज के सौरिख तक चर्चा का विषय बन गया है. मामला जहीर शेख और उनकी पत्नी सबा शेख उर्फ पिंकी के बीच बढ़ती कड़वाहट का है. कभी खुशहाल रहा ये रिश्ता अब पूरी तरह से टूटने के कगार पर है. अब झगड़े का केंद्र बन चुकी है उनकी नाबालिग बेटी आयत फातिमा, जिसकी कस्टडी को लेकर दोनों परिवार आमने-सामने हैं.
पति का आरोप- पत्नी ने घर छोड़ा
जहीर शेख का आरोप है कि उनकी पत्नी सबा 17 मई 2025 को बिना बताए घर छोड़कर मुंबई चली गईं. वो अपनी बेटी को साथ लेकर अज़हद शेख नाम के एक परिचित के घर ठहरीं. तीन दिन बाद वह वापस लौटीं, लेकिन तब तक रिश्ते में भरोसा टूट चुका था. जहीर का कहना है कि सबा अब अलग जिंदगी शुरू करने की तैयारी में हैं. उन्होंने बेटी को भांडुप (पश्चिम) स्थित अपनी मौसी के घर छोड़ दिया है, जबकि खुद नए रिश्तों में व्यस्त हैं. जहीर ने दावा किया कि अजहद शराब का सेवन करता है और ऐसे माहौल में उनकी बच्ची सुरक्षित नहीं है. यही वजह है कि वो बेटी की कस्टडी अपने पास चाहते हैं, ताकि वह उसे बेहतर माहौल में पाल सकें.
पुरानी दरार बनी नई लड़ाई की जड़
परिवार के मुताबिक, ये विवाद नया नहीं है. 14 अक्टूबर 2022 को जहीर ने कथित तौर पर सबा को अजहद के साथ गोवा के एक होटल में रंगे हाथों पकड़ लिया था. इसके बाद से दोनों के बीच लगातार झगड़े होते रहे. विवाद की आग तब और भड़क गई जब 24 सितंबर 2025 को सबा ने घर में फ्रिज, टीवी, ओवन सहित कई सामान तोड़फोड़ कर दिए. परिवार का आरोप है कि पिछले तीन महीनों से वह जहीर को घर में घुसने तक नहीं दे रही हैं.
इसे भी पढ़ें : विवाहिता की संदिग्ध मौत से क्षेत्र में हड़कंप, पति पुलिस हिरासत में
पत्नी के परिवार पर भी उठी उंगलियां
जहीर ने आरोप लगाया कि 30 सितंबर 2025 को सबा के माता-पिता, कैसर अली और जरिना बेगम, मुंबई पहुंचे थे और उन्होंने अपनी बेटी की शादी अजहद शेख से कराने की योजना बताई. इस दौरान दोनों परिवारों में तीखी बहस हुई, हालांकि मामला मारपीट तक नहीं पहुंचा. इसके बाद जहीर ने मुलुंड डीसीपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने बेटी की कस्टडी अपने पास देने की मांग की.
कानूनी जंग की तैयारी शुरू
फिलहाल ये मामला न अदालत में दाखिल हुआ है, न पुलिस जांच में, लेकिन दोनों पक्ष अब कानूनी रास्ते पर जाने की तैयारी कर रहे हैं. एक ओर पिता सुरक्षा और जिम्मेदारी का हवाला दे रहे हैं, वहीं मां अपनी नई शुरुआत की बात कह रही हैं. अब देखने वाली बात होगी कि अदालत आखिर किसे सही मानती है