लगातार तेजी के बाद अब सोने की कीमतों में थोड़ी राहत देखने को मिली है। 23 मई की सुबह देश के कई बड़े शहरों में गोल्ड रेट नीचे आए हैं। नई दिल्ली में 24 कैरेट सोना घटकर 1,59,630 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि मुंबई में इसकी कीमत 1,59,480 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।
दिल्ली से चेन्नई तक क्या हैं नए रेट
22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमतों में अलग-अलग शहरों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है।
चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,61,230 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि कोलकाता और हैदराबाद में यह 1,59,480 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है।
क्यों थमी सोने की तेजी
विशेषज्ञों के मुताबिक अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत को लेकर बाजार सतर्क बना हुआ है। Strait of Hormuz से जुड़ी स्थिति, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और वैश्विक तनाव का असर सोने के बाजार पर दिखाई दे रहा है। साथ ही भारतीय रुपये में जारी अस्थिरता भी कीमतों को प्रभावित कर रही है।
ये भी पढ़ें : Petrol-Diesel Price Hike: 10 दिन में तीसरी बार महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, आम जनता पर बढ़ा बोझ
चांदी भी हुई सस्ती
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। देश में चांदी का भाव घटकर करीब 2,84,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। इससे पहले इसी साल जनवरी में चांदी 4 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर को पार कर चुकी थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी की कीमतों में नरमी देखी जा रही है।
आगे क्या रह सकता है रुख
विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर मिडिल ईस्ट तनाव और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता बनी रहती है तो सोने-चांदी में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। हालांकि फिलहाल निवेशक अमेरिका-ईरान वार्ता और डॉलर की चाल पर नजर बनाए हुए हैं।